एक्सप्लोरर

भारत-पाक मैच से पहले बोले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ के मामा- भारत ही जीते

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा यूपी के इटावा में रहते हैं. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो भारत को इस मैच में जीतते हुए देखना चाहते हैं हालांकि उनकी इच्छा ये भी है कि उनका भांजा अपनी टीम के लिए शतक लगाए.

इटावा: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा यूपी के इटावा में रहते हैं. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो भारत को इस मैच में जीतते हुए देखना चाहते हैं हालांकि उनकी इच्छा ये भी है कि उनका भांजा अपनी टीम के लिए शतक लगाए. कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में बाबू महबूब हसन, सरफराज के मामा हैं. उन्होंने कहा कि वो भारत को ही हर बार जीतते देखना चाहते हैं लेकिन अपने भांजे को शतक लगाते हुए भी देखना अच्छा लगता है. उनकी इच्छा है कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद सरफराज भी इमरान खान की तरह प्रधानमंत्री बने. मामा महबूब बताते हैं कि सरफराज बचपन में खाली समय में गेंद को रस्सी में बांध कर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस किया करते थे. क्रिकेट के प्रति उसके जनून ने ही आज उसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया है. महबूब हसन भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं. पाकिस्तान के पीएम पूर्व क्रिक्रेटर इमरान खान से वह उम्मीद रखते हैं कि वो भारत-पाक रिश्तों को सुधारने की दिशा में प्रयास करेंगे. आपको बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का मैच होगा. भारत ने कल ही हॉन्ग-कॉन्ग को पटखनी दी है और उसके हौसले बुलंद हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भी इस मैच को देखने दुबई पहुंच रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...
निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget