एक्सप्लोरर

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा को झटका, राजभर ने कहा- हम नहीं करेंगे गठबंधन

शिवपाल यादव द्वारा गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को आज दूसरे दिन ही झटका लगा जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनका मोर्चा से कोई गठबंधन नहीं होगा.

बलिया: शिवपाल यादव द्वारा गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को आज दूसरे दिन ही झटका लगा जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनका मोर्चा से कोई गठबंधन नहीं होगा. योगी आदित्यनाथ सरकार में दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने कहा,"मुझे शिवपाल द्वारा गठित मोर्चा से कुछ लेना देना नहीं है." उनकी हाल में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से कई बार मुलाकात हुई हैं, लेकिन इस मुलाकात में कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई. क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी? मीडिया में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा से सुभासपा के गठजोड़ को लेकर चल रही सुगबुगाहट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा,"मेरी पार्टी का शिवपाल के मोर्चे से कोई गठबंधन नहीं होगा." उन्होंने यह भी कहा कि उनके दल का गठबंधन भाजपा से जारी रहेगा. शिवपाल ने कल समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था और कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के मददेनजर छोटे-छोटे दलों को एकजुट किया जायेगा. शिवपाल ने मंगलवार रात राजभर से मुलाकात की थी. हालांकि, दोनों नेताओं ने कहा था कि यह मुलाकात व्यक्तिगत थी और इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. अखिलेश गए हैं यूपी से बाहर, अचानक सपा कार्यालय पहुंच गये मुलायम सिंह खबरों के मुताबिक, इसी साल जून माह में सुभासपा के अध्यक्ष राजभर और शिवपाल की मुलाकात वाराणसी के सर्किट हाउस में बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक हुई थी. उसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म था. हालांकि, इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा था कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी लेकिन इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था क्योंकि मंत्री राजभर अक्सर अपने बयानों से अपनी ही सरकार को असहज करते रहे हैं. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कल आखिरकार अपनी राहें अलग करने के संकेत देते हुए ''समाजवादी सेक्युलर मोर्चा'' के गठन का औपचारिक एलान कर दिया था. अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "मैं भी नाराज हूं, मैं कहां चला जाऊं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
'अखिलेश यादव अगर महाभारत के दुर्योधन बन कौरवों...', कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन पर बोली AIMIM
'अखिलेश यादव अगर महाभारत के दुर्योधन बन कौरवों...', कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन पर बोली AIMIM
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
इस्तीफा देकर भी राम मंदिर में आखिरी सांस तक ट्रस्टी बने रहेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा! जानें वजह
इस्तीफा देकर भी राम मंदिर में आखिरी सांस तक ट्रस्टी बने रहेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा! जानें वजह

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget