एक्सप्लोरर

बड़ा बयान: राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लायक, अंतिम फैसला जनता के हाथ में- राजभर

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाते हैं.

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाते हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख, जिनका कई मुद्दों पर भाजपा के साथ छत्तीस का आंकड़ा है, ने बलिया में पत्रकारों से कहा, "मैं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाता हूं. अंतिम फैसला लोगों के हाथ में है और वे तय करेंगे कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा."

राजभर यहीं नहीं रुके और भाजपा की असहजता बढ़ाते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर 'लोगों को गुमराह करने का' आरोप लगाया.

आदित्य नाथ के इस बयान पर कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह 24 घंटे में ही राम मंदिर मुद्दे का समाधान कर देंगे, राजभर ने मीडिया द्वारा इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर वास्तव में भाजपा में इतनी क्षमता थी, तो देश पर शासन के दौरान पिछले पांच सालों में इसने ऐसा क्यों नहीं किया.

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा, "जब केंद्र सरकार पांच वर्षो में कुछ नहीं कर पाई तो मुख्यमंत्री 24 घंटे में क्या कर लेंगे."

उनसे जब प्रियंका गांधी के राजनीति में आने और मतदाताओं पर इसका प्रभाव पड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ वक्त बताएगा कि वह महज भीड़ को खींचती हैं या उसे वोट में भी तब्दील कर पाती हैं.

प्रियंका को 23 जनवरी को उनके भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था.

यूपी की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget