एक्सप्लोरर

गालियों की बौछार के बाद राजभर ने भेजा सुरेंद्र सिंह को बेटे की शादी का न्योता

ओमप्रकाश राजभर ने बलिया के बैरिया से बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह को अपने बेटे की शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है.

वाराणसी: बीते एक हफ्ते से कैबिनेट मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर और विधायक सुरेंद्र सिंह एक दूसरे की तुलना कुत्ते से कर रहे थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे थे. इतनी तल्खी ले बाद अब ओमप्रकाश राजभर में एक चौंकाने वाला कदम उठाया है. ओमप्रकाश राजभर ने बलिया के बैरिया से बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह को अपने बेटे की शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है.

कैबिनेट मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की शादी 21 जून को होनी है. अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव भी हैं. अरविंद की शादी मऊ की रहने वाली माधुरी राजभर से होनी है. शादी का रिसेप्शन 24 जून को ओमप्रकाश राजभर के वाराणसी स्थित पैतृक गांव फतेहपुर खौदा में होना है.

भ्रष्ट पुलिस अफ़सर जेल भेजे जाएंगे, सभी जिलों के एसपी को डीजीपी ने भेजी चिट्ठी

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया डी-9 गैंग का 50 हजारी इनामी बदमाश

इस बारे में जब अरविंद राजभर से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया पिता के कहने पर उन्होंने पोस्ट के जरिये सुरेंद्र सिंह को इनविटेशन भेजा है. उन्होंने बताया कि वे कॉल करके भी उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने के लिए इंवाइट करेंगे. उन्होंने हाल ही में हुई बयानबाजी के बारे में कहा कि पॉलिटिक्स में बयानबाजी चलती रहती है लेकिन रिश्ते अपनी जगह हैं. इसे दुश्मनी का नाम नहीं दिया जा सकता है.

बता दें हाल में ही सुरेंद्र सिंह ने राजभर पर परिवारवाद का आरोप लगाया था. उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर पार्टी का टिकट बेचने का आरोप लगाया. बीजेपी विधायक ने कहा था कि राजभर को अपना नाम बदलकर 'ओम प्रकाश घर भर' कर लेना चाहिए. इस पर पलटवार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने सुरेंद्र सिंह की तुलना कुत्ते से कर दी थी. इसके बाद दोनों के बीच बयानों की लड़ाई छिड़ गई थी.

पैसा लेकर कांस्टेबल बनाने की गारंटी देने वाले 19 जालसाज एसटीएफ की गिरफ्त में

बलिदान दिवस: रानी लक्ष्मीबाई की याद में आंसू बहाता है झांसी, किया जाता है दीपदान

अब राजभर ने सुरेंद्र सिंह को अपने बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन भेजकर विवादित बयानों पर रोक लगाने की कोशिश की है, देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों के बीच का यह 'सीजफायर' कितने दिन तक प्रभावी रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget