एक्सप्लोरर

ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान- रोजी-रोटी के लिए राम मंदिर का राग अलापते हैं साधू-संत

यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि साधू -संत राम मंदिर का राग सिर्फ इसलिए अलापते हैं, क्योंकि इससे उनकी रोजी - रोटी चलती है और उनका पेट भरता है.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि साधू -संत राम मंदिर का राग सिर्फ इसलिए अलापते हैं, क्योंकि इससे उनकी रोजी - रोटी चलती है और उनका पेट भरता है. राजभर का कहना है कि साधू -संत न तो खेती करते हैं और न ही मेहनत का कोई दूसरा काम. उनकी आमदनी का कोई दूसरा जरिया भी नहीं होता, इसलिए वह मंदिर राग अलापकर अपनी रोजी - रोटी का इंतजाम करते रहते हैं. मंत्री राजभर का कहना है कि गीता में साफ तौर पर लिखा है कि माता - पिता की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है, इसलिए वह कभी मंदिर निर्माण की बात नहीं करते और अपने माता - पिता की सेवा करके ही ईश्वर की प्राप्ति कर लेते हैं. उन्होंने नसीहत दी है कि मंदिर के नाम पर रोज़ आवाज़ उठाने वालों को भी गीता के इसी संदेश पर अमल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से किसी को स्वर्ग थोड़े ही मिल जाता है. प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर उनके इस बयान से साधू -संत नाराज़ होते हैं तो भी उन्हें इसकी फ़िक्र नहीं होगी. जिनकी आस्था मंदिर में है, वह उसके लिए आवाज़ उठा सकते हैं, लेकिन उनकी आस्था गरीबों -किसानों व परेशान लोगों में हैं, इसलिए वह उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवाज़ उठाते रहते हैं. योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवसेना द्वारा अयोध्या में किये गए भूमि पूजन को भी गलत बताया और कहा कि सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और जनता से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए शिवसेना ऐसा कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना की वास्तव में हिन्दू धर्म में आस्था है तो वह महाराष्ट्र में मंदिर तोड़े जाने के वक्त चुप क्यों थी. गुजरात और महाराष्ट्र में जब यूपी बिहार के लोगों को पीटा जा रहा था तब उद्धव ठाकरे चुप क्यों थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget