एक्सप्लोरर

2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीजेपी में से किसका साथ देंगे राजभर

क्या भारतीय समाज पार्टी अगले लोकसभा चुनाव तक बीजेपी के साथ बनी रहेगी? पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के तीखे तेवरों से ये सवाल उठने लगे हैं.

लखनऊ: क्या भारतीय समाज पार्टी अगले लोकसभा चुनाव तक बीजेपी के साथ बनी रहेगी? पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के तीखे तेवरों से ये सवाल उठने लगे हैं. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद राजभर अपनी ही सरकार का कई बार विरोध कर चुके हैं. 4 जुलाई को उन्होंने लखनऊ में अपनी पार्टी के नेताओं की मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में बीजेपी के साथ गठबंधन से लेकर पार्टी के कामकाज पर पर मंथन होगा. यूपी में भारतीय समाज पार्टी के चार विधायक हैं.

यूपी में बीजेपी की दो सहयोगी पार्टियां हैं. अपना दल और भारतीय समाज पार्टी. अपना दल के साथ बीजेपी के रिश्ते मीठे रहे हैं लेकिन भारतीय समाज पार्टी के संबंध बीजेपी से कभी मीठे तो कभी कड़वे रहे हैं.

बिजनेसमैन बनेंगे अखिलेश, लखनऊ में सीएम आवास के पास खोलेंगे भव्य हेरीटेज होटल

यूपी के पूर्वांचल में पिछड़ों की इस पार्टी का क़रीब 40 विधानसभा सीटों पर दबदबा रहा है. हाल के महीनों में राजभर कई मुद्दों पर योगी सरकार की ही खिंचाई करते रहे हैं. उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार और बढ़ गया है.

राजभर ने कहा कि सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं है. उनकी नाराज़गी दूर करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुला कर उनसे बातचीत की लेकिन बात अब तक बनी नहीं है. पिछले ही महीने राजभर अपने गाँव में ख़ुद ही सड़क बनाने कुदाल लेकर उतर गए थे.

मदरसों के लिए ड्रेस कोड की तैयारी में यूपी सरकार, कुर्ता-पायजामा नहीं पैंट-शर्ट पहनेंगे बच्चे

उनके घर में बेटे की शादी थी. राजभर की शिकायत थी कि बार बार कहने के बाद भी उनके यहाँ की सड़क नहीं बन पाई. अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं. यूपी में सबसे अधिक 80 सीटें हैं. पिछली बार बीजेपी को 71 और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं.

अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं. इसी हफ़्ते लखनऊ में अपना दल के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुँचे थे. ओम प्रकाश राजभर अपनी और अपनी पार्टी की अनदेखी से इन दिनों नाराज़ चल रहे हैं.

समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

समाजवादी पार्टी भी उन पर डोरे डाल रही है. राजभर जानते हैं कि अपनी बात मनवाने का यही सही वक़्त है. बीजेपी ने उनसे मुक़ाबले के लिए वाराणसी के अनिल राजभर को राज्य मंत्री बना रखा है जबकि बलिया के सकलदीप राजभर को इसी साल राज्य सभा का सांसद बनाया गया लेकिन ओम प्रकाश राजभर अब भी अपनी बिरादरी के सबसे बड़े नेता बने हुए हैं. बुधवार को होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति पर बातचीत होगी.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget