एक्सप्लोरर

लखनऊ: पंखे के तार से गला घोंट कर बुजुर्ग की हत्या

मृतक संजय सनवाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे पर लखनऊ से पुराना नाता होने की वजह से वह यहीं के होकर रह गए. संजय सनवाल की ह्त्या की कहानी सुबह उजागर हुई जब पड़ोस में रहने वाले प्रसून उनके घर पहुंचे.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना उस समय सामने आई जब कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गले में तार कसकर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना को किसने अंजाम दिया इस बात की जानकारी तो नहीं हो पाई है लेकिन ह्त्या की वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक संजय सनवाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे पर लखनऊ से पुराना नाता होने की वजह से वह यहीं के होकर रह गए. संजय सनवाल की ह्त्या की कहानी सुबह उजागर हुई जब पड़ोस में रहने वाले प्रसून उनके घर पहुंचे. उन्होंने बताया कि किसी ने बड़ी ही बेदर्दी से पीट-पीटकर और गले में पंखे का तार कस कर उनकी हत्या कर दी. इस हत्या को अंजाम देने से पहले संजय सनवाल और हत्यारे के बीच में काफी संघर्ष भी हुआ जिस के निशान घटनास्थल पर साफ देखे जा सकते हैं.

65 वर्षीय संजय सनवाल बेहद ही कमजोर शरीर के थे जो प्रसून मिश्रा के साथ एक पार्टनर के तौर पर एलआईसी में काम करते थे. सुबह तकरीबन 5:30 बजे संजय सनवाल को अपने घर के बाहर चबूतरे में बैठे देखा गया था. जिसके बाद करीब 7:00 बजे प्रसून मिश्रा उनकी खैरियत जानने के लिए उनके घर पहुंचे तो देखा संजय खून से लथपथ बेड के नीचे पड़े हुए थे और उनके गले पर तार कसा हुआ था.

मृतक के शव को देखकर ऐसा लग रहा था जिसने भी उनकी हत्या की है उन लोगों ने संजय शान वालों को जमकर पीटा है. हालांकि पुलिस का पहला शक घर के बाहर रहने वाले मजदूरों के ऊपर जाहिर किया है क्योंकि संजय सनवाल शराब पीने के आदी थे और इसी दौरान उनकी किसी मजदूर से झगड़े की बात भी बताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
यूथ कांग्रेस की जंतर-मंतर प्रोटेस्ट याचिका पर सुनवाई टली, जानें मामला
यूथ कांग्रेस की जंतर-मंतर प्रोटेस्ट याचिका पर सुनवाई टली, जानें मामला

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget