एक्सप्लोरर

बिहार में भी कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, मरीजों की संख्या बढ़कर 346 हुई

बिहार में 69 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 346 हो गई है. प्रदेश के 25 जिलों को इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढकर 346 हो गई है. बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक सामने आ चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में सात, पटना में छह, मधुबनी और औरंगाबाद में पांच-पांच, लखीसराय में तीन और सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया, नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने में आए हैं. संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.

25 जिलों में फैला कोरोना 

पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की पिछली 21 मार्च को और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक सामने आ चुके हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 90, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 31, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय और भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण और मधुबनी में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय, सारण में चार-चार, बांका- वैशाली में दो-दो, मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया और दरभंगा में एक-एक मामले की पुष्टी हुई है.

सिवान में एक से 23 लोगों में फैला वायरस

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी और उसके संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं.

झारखंड में 103 लोग आए चपेट में

वहीं झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी के अलावा अन्य इलाकों में कोरोना संक्रमित 20 और जामताड़ा जिले में एक और मरीज मिलने के साथ ही सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल 103 पहुंच गई है.संक्रमित पाए गए राज्य के मरीजों में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में कुल 17 संक्रमित अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

ये भी पढ़ें

बंगाल: कोलकाता समेत चार जिले रेड जोन में, 287 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया दिल्ली: लॉकडाउन में फाइव स्टार होटल के मालिक गरीबों के लिए बना रहे हैं खाना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget