एक्सप्लोरर

बंगाल: कोलकाता समेत चार जिले रेड जोन में, 287 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है. वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गई है.

कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है.

ये इलाके बने ऑरेंज जोन

ऑरेंज जोन में रखे गए जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है. वहीं ग्रीन जोन में रखे गए आठ जिलो में अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं.

कोलकाता के 287 इलाके बने कंटेनमेंट जोन

रेड जोन वे इलाके हैं, जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है. इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा. ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है. कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान कंटेनमेंट जोन के तौर पर की गई है जिनमें शहर के उत्तरी और मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं.

9 अप्रैल से नहीं आया कोई मामला

मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्ब मेदिनिपुर जिले में आठ कंटेनमेंट जोन हैं जिनमें से पांच ऐसे इलाके हैं जहां नौ अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 कंटेनमेंट जोन में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है.

उन्होंने कहा कि कोलकाता के 287 कंटेनमेंट जोन में से 18 क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है. सिन्हा ने बताया कि अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है. पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे.

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु: लॉकडाउन में भी महंगाई के असर से बेपरवाह बुजुर्ग महिला 1 रुपये में बेचती हैं इडली यूपी: लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसा था प्रयागराज का शख्स, इस तरीके से पहुंचा अपने घर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget