एक्सप्लोरर

NRC पर फैसले के बाद नीतीश कुमार के पाला बदलने के कयास, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिया ये बयान

बिहार में सियासी गलियारे में ये कयास लगाए जाने लगे कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं. दरअसल, मंगलवार को बिहार विधानसभा से ये प्रस्ताव पारित किया गया कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनआरसी को लेकर हुए फैसले के कई सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रवैये को देखकर राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगने कि क्या अब नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं? इसपर महागठबंधन के नेताओं को बयान आना शुरू हो गया. सबसे पहले हम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बयान आया.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

मांझी ने कहा, ''कल नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जो प्रस्ताव पास कराया है इससे लगता है कि उनका स्टैंड बिल्कुल सही है. हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. जहां तक पाला बदलने का सवाल है तो राजनीति में इधर-उधर होते रहता है. अगर इधर आते हैं तो उनका स्वागत है. मुख्यमंत्री का चेहरा इनसे बढ़कर कौन होगा. अभी बिहार के मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. उनसे बड़ा कोई चेहरा नहीं है.''

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

इस बयान के बाद आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवपी ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार का मन बदलेगा भी तो कुछ नहीं होगा. जेडीयू और बीजेपी का लड़ाई को हम लोग नहीं देखते हैं. दोनों किधर जाएंगे, कोई नहीं जानता है. उन्होंने कहा, ''नीतीश कुमार का मन अगर डोल भी रहा होगा तो हम लोगों का मन नहीं डोलेगा.''

बता दें कि कल बिहार विधानसभा में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. गुलदस्ते का आदान प्रदान भी हुआ था. इसके पीछे राबड़ी देवी ने परंपरा का हवाला दिया. यह भी संयोग ही था कि मंगलवार को नीतीश कुमार की बंद कमरे तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एनआरसी को लेकर बातचीत हुई.

गौरतलब है कि कल बिहार विधानसभा से ये प्रस्ताव पारित हुआ कि राज्य में एनआरसी नहीं लागू होगा. इसके साथ ही एनपीआर में संशोधन को लेकर भी प्रस्ताव पारित हुआ. ये दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. यानी एनआरसी के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को बीजेपी ने भी समर्थन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
दिल्ली के CR पार्क में दुर्गा पूजा पर होगी हेरिटेज वॉक, जानें पूरा शेड्यूल
दिल्ली के CR पार्क में दुर्गा पूजा पर होगी हेरिटेज वॉक, जानें पूरा शेड्यूल
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget