एक्सप्लोरर

अब ताजमहल का दीदार करने के लिए मिलेंगे सिर्फ तीन घंटे

ताजमहल में अब पर्यटक सिर्फ तीन घंटे ही रूक सकेंगे. ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश लाया गया है. यह नया आदेश रविवार से लागू हो रहा है.

आगरा: ताजमहल में अब पर्यटक सिर्फ तीन घंटे ही रूक सकेंगे. ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश लाया गया है. यह नया आदेश रविवार से लागू हो रहा है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 17वीं शताब्दी के स्मारक पर 'मानव भार' को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

एएसआई के सूत्रों ने कहा कि रूपरेखा तैयार की जा रही है क्योंकि टिकटों की जांच के लिए और नए समय के निर्देशों को लागू करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी. सफेद संगमरमर की इस इमारत पर भीड़ प्रबंधन केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था. छुट्टियों और वीकेंड में पर्यटकों की संख्या 50,000 से ऊपर तक पहुंच जाती है.

क्या शिव मंदिर को तोड़कर बनाया गया था ताजमहल? सच यहां जानें

वहीं वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले केन्द्र सरकार में संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ताजमहल देखने के लिए बढ़ी हुई फीस का ऐलान किया. अब ताजमहल का दीदार करने के लिए 50 रूपये एंट्री टिकट के लिए देने होंगे. इससे पहले टिकट की फीस 40 रूपये थी. बढ़ाई गई फीस एक अप्रैल से लागू की जाएगी. इतना ही नहीं अब एक टिकट केवल 3 घण्टे के लिए ही वैध माना जाएगा. जबकि पहले एक टिकट पर आप दिन भर ताजमहल परिसर में रह सकते थे.

ताजमहल में मौजूद मकबरे को देखने के लिए प्रति व्यक्ति को अलग से 200 रुपये देने होंगे. पहले एंट्री फीस से ही मकबरे का भी दर्शन हो जाता था. हालांकी पहले की तरह ही 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है.

पिछले कुछ महीनों में ताजमहल लगातार ग़लत कारणों से सुर्खियों में रहा है. बीजेपी नेता विनय कटियार और संगीत सोम ने ताजमहल के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हुए उसे मन्दिर करार दिया था. वहीं पिछले साल योगी सरकार के पर्यटन विभाग से जारी की गई मैगजीन से ताजमहल का नाम हटा दिया गया था. इसे लेकर सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी.

बता दें कि भारत में पर्यटन के जरिए होने वाली कमाई में ताजमहल का एक अच्छा खासा हिस्सा है. केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा में बताया था कि साल 2013-14 से लेकर साल 2015-16 तक ताजमहल से टिकटों के जरिए 75.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई. दुनिया भर के देशों में ताजमहल को भारत की शान के रुप में जाना जाता है. यही वजह है कि दुनिया भर के पर्यटक ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget