एक्सप्लोरर

यूपी: योगी सरकार में माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य हुआ योग, बाबा रामदेव की संस्था करेगी मदद

इलाहाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद के मद्देनजर यूपी की योगी सरकार योग को एक विषय के रूप में सूबे के माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य करने जा रही है. इसके तहत जुलाई से शुरू हो रहे नए सेशन में नौवीं से बारहवीं तक के तकरीबन 50 हजार स्कूलों में पढ़ने वाले सवा करोड़ स्टूडेंट्स को अब न सिर्फ योग की पढ़ाई करनी होगी, बल्कि 20 नंबर का इम्तहान भी देना होगा. यूपी बोर्ड ने योग का पाठ्यक्रम तैयार करने और टीचर्स को ट्रेनिंग देने का ज़िम्मा बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योग पीठ को सौंपा है. ख़ास बात यह है कि बाबा रामदेव की संस्था इसके लिए यूपी सरकार से कोई फीस नहीं लेगी.

अनिवार्य विषय के रूप में करनी होगी योग की पढ़ाई

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यूपी में इन दिनों मोदी और योगी इफेक्ट की धूम मची हुई है. पीएम मोदी की पसंद और सीएम योगी की दिलचस्पी के मद्देनजर यूपी बोर्ड नये सेशन से योग को न सिर्फ अलग विषय के तौर पर शुरू कर रहा है, बल्कि योग विषय को अनिवार्य भी कर रहा है. यानी एक जुलाई से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड के नये सेशन में नौवीं से बारहवीं तक के पचीस हजार स्कूलों में पढ़ने वाले सवा करोड़ स्टूडेंट्स को अब अनिवार्य विषय के रूप में योग की पढ़ाई करनी होगी. यूपी बोर्ड में अब तक योग के दो अध्याय शारीरिक शिक्षा विषय में पढ़ाए जाते थे. योग के इन दो अध्यायों के लिए दसवीं क्लास में पांच और बारहवीं में छह नंबर दिए जाते थे, लेकिन यह पहला मौका होगा जब यूपी बोर्ड में योग अलग से अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा.

26 अप्रैल को यूपी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा औपचारिक एलान

बोर्ड ने नये शुरू होने जा रहे योग विषय के पाठ्यक्रम निर्धारण और टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योग पीठ के चार विशेषज्ञों को मिलाकर सात लोगों की एक कमेटी भी बना दी है. बाबा रामदेव की संस्था ने इलाहाबाद में यूपी बोर्ड के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में यह भी साफ़ कर दिया है कि पाठ्यक्रम निर्धारण व टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए पतंजलि योग पीठ यूपी सरकार या यूपी बोर्ड से कोई फीस नहीं लेगी. इसका औपचारिक एलान 26 अप्रैल को इलाहाबाद में यूपी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा. बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग मंत्रालय के मुखिया और सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

पतंजलि पीठ के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग

बाबा रामदेव की संस्था के साथ हुई बैठक में यूपी बोर्ड ने यह तय किया है कि फिलहाल योग विषय की पढ़ाई के लिए अलग से टीचर्स नहीं रखे जाएंगे. जिन स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर्स हैं उन्हें ही पतंजलि पीठ के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग दिलाकर योग की पढ़ाई के लिए लगाया जाएगा. जिन स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर नहीं हैं, वहां किसी दूसरे टीचर को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. योग का पेपर बीस नंबरों का होगा, लेकिन स्टूडेंट्स को नबर के बजाय ग्रेड दिए जाएंगे. माध्यमिक स्कूलों ने योग को लेकर योगी सरकार की इस पहल का स्वागत किया है. टीचर्स व प्रिंसिपल्स का मानना है कि इससे न सिर्फ बच्चों में योग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी बल्कि योग विद्या का प्रचार प्रसार भी होगा. यूपी बोर्ड के तकरीबन पचीस हजार स्कूलों में नौवीं से बारहवीं क्लास के सवा करोड़ बच्चे पढ़ाई करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget