एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: SIT जांच के एलान के साथ एडीजी का दावा, पीड़ित के पिता की कस्टडी में नहीं हुई मौत

उन्नाव में बीजेपी विधायक द्वारा लड़की के साथ बलात्कार किए जाने और युवती के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत के प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा, 'एसआईटी इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी.'

लखनऊ: उन्नाव में बीजेपी विधायक द्वारा लड़की के साथ बलात्कार किए जाने और युवती के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत के प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा, 'एसआईटी इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी.'

उधर बलात्कार के आरोपी विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर को आज सुबह उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्य पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराध शाखा के एक दल ने अतुल को गिरफ्तार किया. 18 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाइयों ने बलात्कार किया है.

अपर पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि इस प्रकरण में अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गयी है. पीड़िता के पिता की कल उन्नाव में हिरासत में मौत हो गयी. लड़की का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उसके पिता की जेल में हत्या की गयी है.

उन्नाव की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी के मुताबिक लड़की के पिता को आठ अप्रैल को जिला जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कल उनकी मौत हो गयी. पिटाई के प्रकरण में चार अप्रैल को दर्ज प्राथमिकी में चार लोग नामजद हैं. पुलिस इन चारों- सोनू, बउवा, विनीत और शैलू को गिरफ्तार कर चुकी है.

शिकायत लड़की की मां ने दर्ज करायी थी. बलात्कार पीड़िता के पिता को पांच अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. पिता की विधायक के भाई ने कथित तौर पर पिटाई की थी. माखी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को अब तक निलंबित किया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget