एक्सप्लोरर

नोएडा: पुलिसकर्मी ने जंगल में भटक गए चीन के शख्स को वापस उसके ग्रुप से मिलवाया

नोएडा के एक पुलिसकर्मी ने जंगल में खो गए एक चीनी नागरिक को सुरक्षित वहां से ढूंढ निकाला. पुलिसकर्मी ने इस परदेसी को ग्रेटर नोएडा में उसके समूह से वापस मिलाने में मदद की.

नोएडा: नोएडा के एक पुलिसकर्मी ने जंगल में खो गए एक चीनी नागरिक को सुरक्षित वहां से ढूंढ निकाला. पुलिसकर्मी ने इस परदेसी को ग्रेटर नोएडा में उसके समूह से वापस मिलाने में मदद की. पुलिस के मुताबिक चीनी नागरिक की पहचान शिंग फू के तौर पर हुई है जो यहां मोबाइल उत्पादन कंपनी में काम के सिलसिले से आया था लेकिन उसका फोन और पर्स कहीं खो गया था.

पुलिस ने बताया कि हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझने वाला शिंग मंगलवार को अपने समूह से भी बिछड़ गया था और जंगल में भटक गया था. कासना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कोमल कुंतल मंगलवार को रात करीब साढ़े नौ बजे गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास के इलाके में गश्त पर थे जब उन्होंने जंगल के पास वाली सड़क पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी.

सिंह ने बताया, "मैंने वाहन रोक कर इस बारे में जानना चाहा और वहां झाड़ियों के पास मुझे एक व्यक्ति नजर आया. मैंने उससे पूछा कि वह कौन है और वह बस इतना कह सका- प्लीज हेल्प."

उन्होंने बताया कि वह अंग्रेजी के बस यही दो शब्द जानता था और उसे हिंदी भी नहीं आती थी. लेकिन वह काफी परेशान लग रहा था. कुंतल ने बताया कि उन्होंने उसे अपने कार में आने का इशारा किया और अपने एक पहचान वाले को फोन किया जो एक निजी एजेंसी में अनुवादक के तौर पर काम करता है. उन्होंने बताया कि किस्मत से उसे चीनी भाषा आती थी और इस तरह से पता चला कि शिंग ग्रीनवुड सोसाइटी के फेज टू में रहता है. यह जगह वहां से कुछ छह-सात किलोमीटर दूर थी जहां वह खो गया था.

कुंतल ने बताया कि उसे भूख भी लगी थी और उसने आईसक्रीम का एक ठेला देख कर आईसक्रीम खाने की इच्छा जताई. उन्होंने बताया कि अपने समूह के साथ फिर से मिलने के बाद वह बहुत भावुक हो गया था. उसने टूटी-फूटी हिंदी में धन्यवाद किया और पुलिस और भारत को महान बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget