एक्सप्लोरर

नोएडा: नकली दस्तावेज के सहारे वायु सेना की जमीन बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, करोड़ों रुपये हड़पे थे

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. वायु सेना की करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी कागजात तैयार करके बेचने वाला मास्टर माइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

नोएडा. नोएडा के वायुसेना भूमि घोटाले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घोटाले में शामिल रहे धोखाधड़ी और जालसाजी करने के एक आरोपी को बीटा टू कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में सिविल लाइंस अंडर हिल रोड का रहने वाला कमल खनचंदानी पुत्र अर्जुन खनचंदानी वायुसेना भूमि घोटाले में वांछित चल रहा था. कमल के खिलाफ बीटा दो थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, रुपए हड़पने और मारपीट करने के दो मुकदमे दर्ज थे. इनमें से एक मुकदमा करीब एक साल पहले दर्ज करवाया गया था. जबकि, दूसरा मुकदमा इसी साल जनवरी में दर्ज करवाया गया था. पुलिस कमल को तलाश कर रही थी. बीटा टू पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया है.

2014 में हुआ था प्रकरण का खुलासा

नोएडा में नगला नगली गांव में वायु सेना को भूमि आवंटित की गई थी. लेकिन उसपर भू माफियाओं ने कब्जा जमा लिया था और फार्म हाउस बना दिये थे. लेकिन 2014 में इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया गया. जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया था और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. पुलिस के हत्थे चढ़े कमल ने वायु सेना की भूमि के जाली दस्तावेज तैयार किए थे. उन दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों से करोड़ों रुपए लेकर फार्म हाउस बनाकर बेचे थे. जब वायु सेना भूमि घोटाले का खुलासा हुआ तो ठगी के शिकार लोगों को इस बात का एहसास हुआ. उन लोगों ने पुलिस से शिकायत की और मामले में एफआईआर दर्ज की गई.

पुलिस की जांच में यह बात सही साबित हुई कि कमल खनचंदानी ने वायुसेना की जमीन को अपनी बताने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए. जाली दस्तावेजों को असली बताकर लोगों को जमीन बेच डाली. इसकी एवज में करोड़ों रुपए हड़प लिए. जब लोगों ने कमल से धोखाधड़ी के बारे में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी. कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

हाईवे पर फरसे से केक काटने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर केस दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: धर्मशाला BJP विधायक पर FIR, आय से अधिक संपत्ति के आरोप
हिमाचल: धर्मशाला BJP विधायक पर FIR, आय से अधिक संपत्ति के आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget