एक्सप्लोरर

झांसी में बोले सीएम योगी, यूपी में कोई गरीब नहीं रहेगा भूखा

झांसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों में कोई गड़बड़ी होने पर कानून हाथ में ना लेने की हिदायत दी. योगी ने कार्यकर्ताओं को गलत काम की शिकायत केवल अपने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से ही करने को कहा. इससे सरकार बेहतर तरीके से काम कर सकेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा और कोई गरीब इलाज के अभाव में नहीं मरेगा.

योगी की हिदायत, कानून को हाथ में ना लें बीजेपी कार्यकर्ता

योगी ने अपने बुंदेलखण्ड दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘कानून को हाथ में मत लीजिये. आप केवल अपने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को गलत कार्य के बारे में बताइये. बुंदेलखण्ड के लिये सिंचाई की सभी बड़ी योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा करें और उसकी रिपोर्ट सम्बन्धित मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को दें. अगर आप यह काम करेंगे तो हम बेहतर कार्य कर सकेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष में तो धरना प्रदर्शन सब चलता था. मगर अब आप सत्ता में हैं. अब धरना प्रदर्शन आपका काम नहीं है. आपका काम है शासन की योजनाओं का प्रचार करना.’’

पांच सालों में लाखों नौजवानों को मिलेगा रोजगार

बुंदेलखण्ड के विकास के लिये अपनी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बुंदेलखण्ड को 6 लेन की सड़क के जरिये नयी दिल्ली से जोड़ने की नयी योजना पर काम कर रही है. इसका मतलब होगा बुंदेलखण्ड में उद्योगों से आने वाले पांच सालों में यहां के लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा. इससे यहां से पलायन रुकेगा.

उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देने वाली कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो करोड़ों लोगों के पास बैंक खाता नहीं था. आज 28 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुल चुके हैं. जो लोग देश में गरीबी हटाओ की बात करते थे. उन्होंने इन लोगों के लिये कोई नीति नहीं बनायी थी. कोई समाजवाद के नाम पर वामवाद के नाम पर समाज को बांटता था लेकिन योजनाओं का लाभ समाज तक नहीं पहुंचता था.’’

PTI4_20_2017_000177B

राष्ट्रवादी व्यवस्था का चेहरा

योगी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी तैयारी को संगठनात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएं. हर वर्ग को अपने साथ जोड़ें. किसी भी तरह का कोई दुराव ना हो. अगर सबको जोड़ें तो यह ऐसी राष्ट्रवादी व्यवस्था का चेहरा हो सकता है जहां हर कोई अपनी बात कह सकेगा.

योगी ने कहा कि लोक कल्याण का अर्थ जाति या धर्म का कल्याण नहीं, बल्कि सभी वर्गों के समान कल्याण से है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि बिना भेदभाव के हर योजना हर व्यक्ति तक पहुंचे. इसमें आप कार्यकर्ताओं के सहयोग की जरूरत है. इससे पहले, योगी साढ़े 10 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे. उसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय का दौरा किया और कुछ वार्डों में मरीजों से हाल पूछा. बाद में वह कानपुर रोड स्थित कृषि मण्डी पहुंचे और निरीक्षण किया.

योगी ने स्कूल की रसोई का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री बड़ागांव विकास खण्ड के टाकोरी गांव भी पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनका नाम और कक्षा के बारे में पूछा. साथ ही मिड डे मील की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली. योगी ने स्कूल की रसोई का भी निरीक्षण किया.

योगी ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में शामिल सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों की समस्याओं का सम्पूर्ण निवारण करने, किसानों का गेहूं केन्द्र पर खरीदने की मुकम्मल व्यवस्था करने, कोई घटतौली ना करने और किसानों से कोई रिश्वत ना लेने की हिदायत दी. उन्होंने बताया कि योगी ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं की कमी बुंदेलखण्ड की प्रथम समस्या है. उसका हल हो और कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget