एक्सप्लोरर

बिहार: गिट्टी- बालू छोड़ कर सारी मालवाहक गाड़ियां चल सकेंगी, लैप्स परमिट भी 30 जून तक मान्य

परिवहन सचिव ने आदेश दिए हैं कि जिला परिवहन अधिकारी ट्रांसपोर्टर्स की समस्या सुलझाएं. नियंत्रण कक्ष के जरिए बिहार के ट्रांसपोर्टर्स को दूसरे राज्यों में भी पहुंचाई जा रही है मदद.

पटना: बिहार में लॉक डाउन के दरम्यान हो रही परेशानी को देखते हुए परिवहन सचिव ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की. मालवाहक गाड़ियों के सुचारू रूप से चलाने के लिए हुई बैठक में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा की मालवाहक वाहनों के रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप खुलवाए जा रहे हैं. वहीं लैप्स हो चुके फ़िटनेस परमिट भी अब 30 जून तक मान्य होंगे.

परिवहन सचिव ने बताया कि खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की लगातार समीक्षा की जा रही है. खाद्य सामग्री परिवहन पर किसी प्रकार की रोक नहीं हैं. परिवहन सचिव द्वारा सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने जिले में परिवहन ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करें तथा उन्हें जो समस्या हो रही है उसका निराकरण करें. बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टरों के द्वारा परिवहन सचिव को बताया गया कि अन्य राज्यों में कहीं-कहीं कुछ समस्याएं हो रही हैं. इस पर उन्होंने निर्देश दिया की परिवहन के दौरान कहीं भी समस्या हो तो इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दें ताकि समस्या के समाधान हेतु उस राज्य से बात की जा सके.

परिवहन सचिव ने बताया कि ज़रूरी और ग़ैरज़रूरी मालवाहक वाहनों के आने जाने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है. सभी ट्रांसपोर्टर मालवाहक वाहनों को बिना किसी परेशानी से चलाएं. उन्होंने कहा कि कहा गिट्टी-बालू आदि को छोड़ किसी भी तरह के फूड प्रोडक्टस मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं है. राज्य में आसानी से खाद्यान्न आपूर्ति की जा सके इसके लिए मालवाहक वाहनों का परिचालन जारी रखें. अगर ड्राइवर की समस्या हो रही है तो उन्हें जागरूक करें.

ट्रांसपोर्टरों द्वारा बताया गया कि ट्रक ड्राइवर की कमी हो गई है, लॉक डाउन की वजह से ट्रक ड्राइवर को आने में परेशानी है. साथ ही कोरोना संक्रमण के डर से वाहन नहीं चला पा रहे हैं.  ऐसी स्थिति में ट्रकों के परिचालन में समस्या उत्पन्न हो रही है. इस पर परिवहन सचिव ने कहा कि ड्राइवर को आने में परेशानी है तो पास बनवा लें. ट्रांसपोर्टरों द्वारा मांग की गई कि ढाबा और टायर मैकेनिक की दुकान खोलने की इजाजत दी जाए.

परिवहन सचिव ने कहा कि मालवाहक वाहनों के परिचालन में किसी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो अविलंब संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को बताएं. परिवहन सचिव ने बताया कि ट्रक को रिपेयर की जा सके. इसके लिए जिलों के विभिन्न वर्कशॉप खोले जा रहा है. वर्कशॉप खुलवाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. वहीं परिवहन सचिव द्वारा बताया गया फिटनेस परमिट तथा अन्य कागजात जो लैप्स कर गए हैं उनकी मियाद 30 जून तक बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget