एक्सप्लोरर

नीतीश ने फिर उछाला विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा, कहा- ये सर्वदलीय मांग, इस पर विचार हो

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह केवल उनकी मांग नहीं बल्कि यह सर्वदलीय मांग रही है.

पटना: नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर केंद्र की पिछली यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सर्वदलीय मांग है, इस पर विचार होना चाहिए. पटना के एक अणे मार्ग पर सोमवार को लोक संवाद के बाद नीतीश ने कहा कि इसको लेकर केंद्र की पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान समिति बनी और उसकी रिपोर्ट आयी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से आग्रह किए जाने के बावजूद केंद्र की पिछली सरकार ने इसके लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह केवल उनकी मांग नहीं बल्कि यह सर्वदलीय मांग रही है.

कांग्रेस की रैली पर नीतीश की प्रतिक्रिया

आगामी तीन फरवरी को कांग्रेस की पटना में प्रस्तावित 'जन आकांक्षा रैली' में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने और प्रदेश सरकार जनता से किए वादों को नहीं निभाए जाने को उजागर किए जाने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि इससे अच्छी कोई बात ही नहीं होगी. वहीं कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि सभी पार्टियों को अपने-अपने हिसाब से रैली, कार्यक्रम करने का अधिकार है. चुनाव में अंतिम निर्णय जनता को करना है.

एनडीए की रैली

पटना में आगामी तीन मार्च को एनडीए की रैली होने की चर्चा के बारे में नीतीश ने कहा कि बातचीत हो रही है जब रैली होगी तो उसके बारे में विधिवत घोषणा की जाएगी. एनडीए की उस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि लोगों की अपेक्षा तो होगी ही लेकिन इसके बारे में अंतिम तौर पर निर्णय नहीं लिया गया है. यह पूछे जाने पर एनडीए की यह रैली कांग्रेस की रैली का जवाब होगा, नीतीश ने इससे इंकार करते हुए कहा कि सबको अपनी बात कहने का अधिकार है.

सीट बंटवारे पर बयान

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि फरवरी के अंत तक इन सब चीजों पर आपको जानकारी मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के साथ हमलोग अच्छी तरह से सरकार चला रहे हैं. नीतीश ने कहा कि बीजेपी-एलजेपी-जेडीयू तीनों साथ मिलकर अगला लोकसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे और बेहतर परिणाम भी आयेंगे.

ईवीएम को लेकर नीतीश कुमार का बयान

इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से चुनाव कराए जाने से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इससे सहमत हूं कि ईवीएम से चुनाव होने चाहिए. प्रत्येक बूथ पर वीवीपैट का इंतजाम हो.’’ उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हमलोगों ने यह सुझाव दिया है कि मतदाता पर्ची हर घर में पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित हो. परिवार को पर्ची सौंपकर उससे रिसिविंग भी लेने की व्यवस्था करें. इससे मतदाता अपनी पर्ची लेकर आसानी से मतदान कर सकेंगे.

तीन तलाक नीतीश ने क्या कहा?

तीन तलाक से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी खास तबके से संबंधित इस मुद्दे के लिए दखल करने की बजाए उनसे बातचीत करनी चाहिए. मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही इन कमियों को दूर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. कोई प्रथा अगर उपयुक्त नहीं है तो उसके लिए समाज को प्रेरित करने की जरूरत है. कानून से परंपरा में हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है.

(नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget