एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की दो टूक, कहा- अब कभी भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी जेडीयू

नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अब जेडीयू कभी भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हमने अपने फैसले से बीजेपी को अवगत करा दिया है.

पटना: मोदी सरकार में जेडीयू के शामिल नहीं होने के फैसले के बाद पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना पहुंचे. पटना पहुंचते ही उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल नहीं होने के पीछे की वजह बताई और साफ किया कि अब जेडीयू मंत्रिमंडल में कभी शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मंत्री बनाने के लिए कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ.

नीतीश कुमार ने कहा कि 29 मई की बैठक में बातचीत हुई थी उसमें अमित शाह ने मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए कहा था. अमित शाह ने कहा था कि सभी घटक दलों से एक-एक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए. जब एक की बात आई तो मैंने कहा था कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. जेडीयू की कोर टीम ने कहा यह उचित नहीं है. नीतीश ने कहा कि सांकेतिक भागीदारी की जरूरत नहीं है और जेडीयू के सभी लोगों की यही राय है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘’मैंने कुछ मांगा ही नहीं. जेडीयू की तीन मंत्रियों की मंत्रिमंडल में डिमांड की बात गलत है. कोई जरूरी नहीं है कि हम मंत्रिमंडल में शामिल हों.’’ उन्होंने यह भी कहा कि हमें कोई अफसोस या परेशानी नहीं है. बीजेपी से यह कह दिया है. हम एनडीए के साथ हैं और रहेंगे. सुबह अमित शाह का फोन आया तो उन्हें भी पार्टी और अपनी राय से अवगत करा दिया है. नीतीश ने कहा, ‘’सरकार के गठन पर मैं कोई प्रतिक्रिया नही दूंगा. किसे मंत्री बनाया जाए यह बीजेपी का अंदरूनी मसला है. लोकसभा चुनाव में गरीब-गुरबा, अतिपिछड़ा और महिला सभी ने साथ दिया. बीजेपी पूर्ण बहुमत में है. उनका निर्णय होगा किसे मंत्री बनायेंगे.’’

जेडीयू अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से बात नहीं हुई है. भूपेंद्र यादव और अमित शाह से बात हुई है. पहले अटल जी अपनी सभी सहयोगियों से बात कर लेते थे कि किस सहयोगी को मंत्रिमंडल में कितन शामिल करना है. हम सिर्फ किशनगंज हारे. बीजेपी 17 जीती तो पांच मंत्री बनाये. नीतीश ने कहा, ‘’हम आगे भी कभी भी नहीं कहने वाले हैं और किसी भी ऐसी बैठक में शामिल भी नहीं होंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget