एक्सप्लोरर

नीतीश ने खुद को बताया बड़ा गोपालक, कहा- सुबह उठकर सबसे पहले गोशाला जाता हूं

नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमने मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला था, तब राज्य का हरित आवरण क्षेत्र नौ प्रतिशत था. कृषि रोड मैप में इसे 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद को बड़ा गोपालक बताते हुए कहा कि वे सुबह सबसे पहले उठकर गोशाला ही जाते हैं. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की एक तिहाई आमदनी पशुपालन क्षेत्र से आती है, जिसे हमलोग और बढ़ाना चाहते हैं. मुख्यमंत्री पटना में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि साल 2017 से 2022 तक तृतीय कृषि रोड मैप में कृषि एवं इससे संबद्घ अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए काम किए जा रहे हैं. जमीन, शिक्षा, सिंचाई, पशु, मत्स्य, पर्यावरण जैसे विषयों को कृषि रोड मैप में विशेष स्थान दिया गया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमने मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला था, तब राज्य का हरित आवरण क्षेत्र नौ प्रतिशत था. कृषि रोड मैप में इसे 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि हमलोग जल्द इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि देशी नस्ल के जानवरों का प्रतिशत देश से बिहार का बेहतर है. फ्रीजियन, साहिवाल, जर्सी नस्ल की गाय बिहार में लोग पाल रहे हैं लेकिन फ्रीजियन और साहिवाल नस्ल की गायें बिहार के वातावरण के अनुकूल अपने आपको नहीं ढाल पाती हैं. उन्होंने देशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए देशी सीमन की व्यवस्था करने की जरूरत है. हाल ही में पूर्णिया में सीमन फ्रोजेन केंद्र की स्थापना की गई है.

सीएम नीतीश ने कहा कि जानवरों के बेहतर रखरखाव के लिए अच्छे अस्पताल को बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने पशु अस्पतालों को प्रभावशाली बनाने के लिए अलग-अलग विभाग बनाकर विशेषज्ञों को बहाल करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत जैविक खेती की शुरुआत की गई है. इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा. इसके लिए सरकार अनुदान भी दे रही है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2012 में नालंदा जिले के सोहसराय के पास एक किसान की तरफ से किए गए जैविक खेती को देखने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक जोसेफ स्टिंग्लेट यहां पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार में पशुपालन में काफी संभावना है. पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना होने से अनुसंधान और अध्ययन से नई-नई बातें सामने आएंगी. इसका फायदा कृषि एवं संबद्घ क्षेत्रों को मिलेगा. इससे बिहार को फायदा होगा, साथ ही यहां के किसानों को काफी लाभ होगा. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से बिहार देश का एक उदाहरण बनेगा."

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ अलाउद्दीन अहमद, डॉ एच आर मिश्रा और डॉ आरआर बी सिंह को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने सफल पशुपालक किसानों और उद्यमियों को भी सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावे कई अधिकारी और वैज्ञानिकों ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: '...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा
'...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Badaun News: HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
LPG Crisis: गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना
गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget