एक्सप्लोरर

बिहार सरकार ने केजरीवाल को प्रवासी मजदूरों के ट्रेन का किराया देने से किया इनकार

बता दें कि सात मई को दिल्ली सरकार ने एक पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए श्रमिक स्पेशल का किराया दिल्ली सरकार ने दिया है और इसे बिहार सरकार दिल्ली सरकार को वापस करे.

पटना: कोरोना लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर नीतीश सरकार और केजरीवाल सरकार में तकरार देखने को मिल रही है. बिहार सरकार ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा ट्रेन का किराए देने की मांग को अस्वीकार कर दिया है.आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने दिल्ली सरकार के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि बिहार सरकार से जो ट्रेन का किराया देने की मांग की गई है वह सही नहीं है.

बता दें कि सात मई को दिल्ली सरकार ने एक पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए श्रमिक स्पेशल का किराया दिल्ली सरकार ने दिया है और इसे बिहार सरकार दिल्ली सरकार को वापस करे. अपने जवाब में प्रधान सचिव ने रेलवे बोर्ड की उस चिठ्ठी का हवाला दिया जिसमें साफ साफ लिखा है कि स्थानीय राज्य सरकार पैसेंजर से टिकट का पैसा वसूल कर रेलवे को देगा. प्रधान सचिव ने पत्र में लिखा है कि बिहार सरकार सीधे उन प्रवासी मज़दूरों को टिकट का पैसा देगी जो ट्रेन से चलकर आए हैं और 21 दिन तक क्वाॉरंटीन में रहे. साथ ही उन्हें अलग से पांच सौ रुपये भी देगी.

बता दें कि शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए दिल्ली से 1200 श्रमिकों को लेक एक ट्रेन खुली. इसके बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया कि श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया अरविंद केजरीवाल सरकार देगी. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ.

इस ट्वीट के बाद बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने गोपाल राय के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया, ' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम श्रमिकों को भाड़े की रकम के अलावा 500 रुपए अतिरिक्त भी देंगे, तो दिनदहाड़े दिल्ली सरकार के मंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं? यह तो नीतिगत बात है, लेकिन आप कोविड-19 के समय भी इतनी ओछी राजनीति करें, शोभा नहीं देता.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget