एक्सप्लोरर

मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित, नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया 'क्रेडिट'

नीतीश कुमार ने कहा कि देश में आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी ने जो काम किया है उससे लोगों का मनोबल ऊंचा हुआ है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मसूद अजहर मामले में चीन को झुकना पड़ा.

Lok Sabha Election 2019: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मसूद अजहर के मामले में चीन को झुकना पड़ा. मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद के विरुद्ध पीएम मोदी ने जो काम किया है उससे देशवासियों का मनोबल ऊंचा हुआ है.

जनसभा को संबोधित करने के दौरान नीतीश ने केंद्रीय योजनाओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोग पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं. किसान सम्मान योजना से किसानों को सहायता मिली है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वजह से बिहार का काफी विकास हुआ है. कई राजमार्ग को नेशनल हाईवे में तब्दील किया जा चुका है.

लालू यादव और राबड़ी देवी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15 सालों तक एक परिवार के राज में क्या हुआ था. लोग डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे. महिलाएं घर से नहीं निकल पाती थीं लेकिन आज लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में घर से निकल रही हैं. उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की लड़कियां ठीक से कपड़ा नहीं पहन पाती थीं इसलिए हमने पोशाक योजना की शुरुआत किया. नीतीश कुमार ने कहा कि आज गांव में लड़कियां साइकिल से स्कूल जाती हैं. समाज की मानसिकता बदल गई है. अब हर घर में बल्ब जलता है और लालटेन की जरूरत नहीं है.

यह भी देखें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget