एक्सप्लोरर

बिहार: सारण में बनेगा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाइओवर, नीतीश कुमार ने रखी आधारशिला

इस डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर 411 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसके सबसे ऊपर के हिस्से पर चढऩे के लिए रैंप भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर होगा. इससे गांधी चौक और नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जाया जा सकेगा.

पटना: बिहार के सारण जिले में आज सीएम नीतीश कुमार ने देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उपस्थित थे. छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच यह फ्लाईओवर बनेगा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण चार सालों में पूरा करने का लक्ष्य है.

इस डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर 411 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसके सबसे ऊपर के हिस्से पर चढऩे के लिए रैंप भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर होगा. इससे गांधी चौक और नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जाया जा सकेगा. इससे सीवान की ओर से आने वाले वाहन भिखारी ठाकुर चौक होते हुए आरा, हाजीपुर और पटना जाने के लिए निकल जाएंगे. अभी देश में सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर मुंबई में है. यह 1.8 किमी लंबा है, जबकि छपरा में बन रहा डबल डेकर करीब 3.5 किमी लम्बा होगा इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर होगी.

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ''छपरा को सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए एक पुल से काम नहीं चलता इसलिए डबल डेकर पुल का निर्माण कराया जा रहा है. भविष्य में एलिवेट सड़क बनाने की जरूरत है. डबल डेकर पुल निर्माण से वर्तमान सड़क डिस्टर्ब नहीं होगा. नेशनल हाइवे की तर्ज पर स्टेट हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही उसका मेंटेनेंस भी हो रहा है.''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''ब्रिक्स और एडीबी बैंकों से कर्ज लेकर सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है. गांव के टोले में भी सड़क से जोड़ने को सरकार संकल्पित है. गांव को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिये नाली-गली योजना चलाई जा रही है. सभी घरों तक बिजली पहुंचाई जा रही है.''

नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है. छपरा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने का भी मार्ग प्रशस्त हो चुका है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे विकास और न्याय के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि कन्या उत्थान योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक 54 हजार रुपये सरकार दे रही है. शराबबंदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोग शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे, जबकि आज वही लोग घर में सब्जी लेकर जा रहे हैं और घर खुशहाल हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget