एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- कुछ लोगों का काम ही है कुछ भी बोल देना

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सीट से सांसद गिरिराज सिंह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि कुछ लोगों का काम ही है कुछ भी बोल देना.

नई दिल्ली:  गिरिराज सिंह द्वारा दावत-ए-इफ्तार को लेकर किया गया ट्वीट बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है. वह अपने NDA के सहयोगी पार्टियों के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी तो अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार ने कहा, ''कुछ लोगों का काम ही है कुछ भी बोल देना. मैं अपने बनाए कार्यक्रम में जाऊंगा.''

बता दें कि गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी वाली तस्वीर पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है. अब उसी बयान पर नीतीश ने पलटवार किया है.

इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने भी गिरिराज सिंह को उनके ट्वीट को लेकर खड़ी-खोटी सुनाई थी. केसी त्यागी ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि गिरिराज प्रधानमंत्री की वो बात भूल गए जो प्रधानमंत्री ने संसद भवन में कही थी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना है. केसी त्यागी ने कहा कि हम कल भी ईद के मौके पर मुस्लिमों को गले लगाएंगे और उससे भी गिरिराज को जलन जरूर होगी.

केसी त्यागी ने कहा, '' मैं गिरिराज सिंह को पीएम का एक चित्र भेज रहा हूं, जिसमें प्रधानमंत्री जी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद जो आबूधावी में स्थित है, वहां के शेख जायद और इमाम के साथ बड़ी मोहब्ब्त के साथ पूरी मस्जिद का निरिक्षण कर रहे हैं. जो उनके विश्वास जीतने की परंपरा का हिस्सा है. अब चुनाव का वक्त नहीं है, हां सुर्खियां बटोरने का वक्त जरूर है. इसलिए हमारे मित्र गिरिराज सिंह को नसीहत है कि वह तंगदिली छोड़े.''

केसी त्यागी ने आगे कहा, '' हम फिराक दिल हिन्दू हैं और गिरिराज सिंह तंगदिल हिन्दू हैं. हम फलाहार का त्योहार भी मनाएंगे और उसमें मुस्लिम, ईसाई और सिख भी होंगे. तंगदिली से देश नहीं चलता और बिहार में रामविलास जी, नीतीश जी और श्री सुशील मोदी जितनी मोहब्बत से मिलेंगे और खुशियां मनाएंगे NDA उतना ही मजबूत होगा. हम देशभर के हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. कल फिर जब हम गले मिलेंगे तो श्री गिरिराज सिंह को पुण: तकलीफ होगी, ऐसी मेरी आशा है.''

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने गिरिराज सिंह ने बिहार में सत्तारूढ़ दलों (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) के नेताओं की चार तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पूछा कि अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते हैं? गिरिराज सिंह ने कहा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???''

गिरिराज सिंह ने जो तस्वीर साझा की है उसमें एनडीए के घटक दलों के नेताओं के नेताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में रामविलास पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिल रहे हैं और बगल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी खड़े हैं. यह तस्वीर एलजेपी की तरफ से आयोजित इफ्तार की है. दूसरी तस्वीर में नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, रामविलास पासवान नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जेडीयू के इफ्तार की है.

वहीं तीसरी तस्वीर में नीतीश और मांझी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर हम के इफ्तार की है. बिहार में विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इफ्तार का आयोजन किया है लेकिन गिरिराज सिंह ने इसकी तस्वीर साझा नहीं की है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget