एक्सप्लोरर

जारी है NIA की छापेमारी: हापुड़ से गिरफ्तार किया गया मौलाना अबसार, आईएस से जुड़े होने का शक

दरअसल, 26 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार हापुड़ के वैठ गांव निवासी मौलाना साकिब इफ्तेखार से एनआईए की पूछताछ में अबसार का नाम सामने आया था. बीते साल मई से अगस्त तक साकिब और अबसार ने जम्मू-कश्मीर की तीन बार यात्रा की. दोनों कश्मीर में आईएस से जुड़े पाकिस्तानी ऐजेंट से मिले.

हापुड़: एनआईए पश्चिमी यूपी में पैदा हुए आईएस के नये माड्यूल हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम पर अपना शिकंजा कसती जा रही है.  एनआईए की टीम ने दहशतगर्दों की जमात पैदा करने वाले मौलाना साकिब इफ्तेखार की निशानदेही पर मेरठ के रहने वाले मौलाना मोहम्मद अबसार को  हापुड़ से गिरफ्तार किया है. अबसार हापुड़ के पिपलेड़ा में स्थित मदरसे में पढ़ाने का काम करता था.

शनिवार 12 जनवरी को अल सुबह हुई एनआईए की छापेमारी में हापुड़ के पिपलेड़ा गांव में जामिया हुसैना अबुल हसन मदरसे में मोहम्मद अबसार की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई. अबसार से हुई पूछताछ के आधार पर एनआईए ने अगला छापा उसके गांव मेरठ के जिसौरा में मारा. एनआईए को यहां अपेक्षित दस्तावेज नहीं मिल सके तो तीसरा छापा अजनाड़ा गांव में मारा गया. यहां अबसार के मामा का घर है. एनआईए ने अबसार के दो मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये हैं.

दरअसल, 26 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार हापुड़ के वैठ गांव निवासी मौलाना साकिब इफ्तेखार से एनआईए की पूछताछ में अबसार का नाम सामने आया था. बीते साल मई से अगस्त तक साकिब और अबसार ने जम्मू-कश्मीर की तीन बार यात्रा की. दोनों कश्मीर में आईएस से जुड़े पाकिस्तानी ऐजेंट से मिले. सूत्रों की मानें तो यहां से ही उन्हें आतंक की ट्रेनिंग और साजिश के खर्च के लिए रकम का मुहैया कराई गई.

सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ महीनों में ही साकिब और अबसार ने अपने दहशतगर्द आकाओं के हुक्म पर पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया. एनआईए पहले ही इनकी साजिश का भांड़ाफोड़ कर चुकी है. एनआईए के मुताबिक देश के सौ से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान आईए के इस नये मॉड्यूल के निशाने पर थे. मेरठ के राधना निवासी नईम ने इस मॉड्यूल को हथियारों की सप्लाई की. एनआईए नईम की गिरफ्तारी भी कर चुकी है. मेरठ से गिरफ्तार इस मॉड्यूल का अबसार दूसरा संदिग्ध आतंकी है. अमरोहा से गिरफ्तार मौलाना सुहैल इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है.

अपने मंसूबों के लिए वेस्ट यूपी में आईएस का दिख रही है बड़ी उम्मीदें वेस्ट यूपी में मुस्लिम समुदाय से जुड़े नौजवान बड़ी तादात में रोजगार की तलाश में गल्फ देशों में जाते हैं. इन नौजवानों को अपने बड़े सपने पूरे करने के लिए मोटी कमाई की जरूरत होती है. आईएस इस तथ्य से वाकिफ है और इसीलिए उसने ऐसे महत्वाकांक्षी युवकों को अपने निशाने पर ले लिया है. इसके अलावा वेस्ट यूपी में अवैध हथियारों के भी अच्छे-खासे गढ़ हैं. ऐसे में आईएस को बाहर से हथियार भेजने की जरूरत भी नहीं है. उन्हें नौजवानों का ब्रेनबॉश करना होता है और फिर केवल इन्वेस्टमेंट के सहारे ही बड़ी साजिशें वेस्ट की धऱती पर बैठकर रची जा सकती है. आईएस का यह मॉड्यूल ऐसे ही नौजवानों की जमात है जो अब दहशतगर्दी के मोहरे बन चुके हैं. एनआईए इन संदिग्धों के वेस्ट में नये ठिकाने तलाश रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget