एक्सप्लोरर

NIA छापेमारी: मेरठ का नईम है ISIS के माड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का आतंकी?

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर एनआईए ने छापे मारे हैं. मेरठ में एनआईए और एटीएस ने ज्वाइंट आपरेशन के तहत स्थानीय पुलिस के साथ रार्धना गांव के हाफिज मुनकाद के घर छापा मारा.

मेरठ: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर एनआईए ने छापे मारे हैं. मेरठ में एनआईए और एटीएस ने ज्वाइंट आपरेशन के तहत स्थानीय पुलिस के साथ रार्धना गांव के हाफिज मुनकाद के घर छापा मारा. एनआईए को इस छापे में हाफिज मुनकाद के बेटे नईम की तलाश थी. टीम की छापेमारी से पहले ही नईम भाग निकला.

रार्धना गांव के हाफिज मुनकाद के 5 बेटों में सबसे छोटा नईम गुरूग्राम की एक एल्मुनियम फैक्ट्री में बैल्डिंग का काम करता था. परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नही है. एनआईए की टीम जब गांव में पहुंची तो नईम अपने घर पर नहीं मिला जबकि टीम को नईम के गांव में होने का इनपुट मिला था. गुरूग्राम और दिल्ली में रहने के दौरान ही नईम आईएसआईएस मॉड्यूल के संपर्क में आया.

एनआईए के आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए इस संगठन में वैल्डर के शामिल होने की पुष्टि भी की है. रार्धना गांव के एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नईम 14 दिसंबर से गांव में था. एक शादी समारोह में वह शामिल होने आया था और तब से गांव में ही मौजूद था. आशंका जताई जा रही है कि पुलिस के साथ की गई छापेमारी के दौरान टीम के आने की सूचना लीक हुई और नईम भाग निकला.

NIA छापेमारी: मेरठ का नईम है ISIS के माड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का आतंकी?

हाफिज मुनकाद का सबसे बड़ा बेटा रियाज सिवाया टोल प्लाजा पर कर्मचारी है. दूसरा बेटा अब्दुल सलाम मसूरी में एक फैक्ट्री में कर्मी है, तीसरा बेटा नदीम मुजफ्फरनगर में प्राइवेट टीचर है और चौथा वसीम भी मेरठ के परीक्षितगढ़ में बच्चों को पढ़ाता है. सबसे छोटा नईम गांव के ही एक इंटर कालेज से 12वीं की प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है. सबसे बड़े दो बेटों की शादी हो चुकी है. एनआईए को नईम की ही तलाश थी.

NIA छापेमारी: मेरठ का नईम है ISIS के माड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का आतंकी?

एनआईए की टीम के साथ मेरठ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार और एएसपी सतपाल अंतिल भी मौजूद थे. नईम के घर की लोकेशन पता करने के लिए किठौर पुलिस ने गांव के प्रधान से संपर्क किया था. सूत्रों की मानें तो छापे की जानकारी यहीं से लीक हुई और नईम भाग निकला. मेरठ के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

हापुड़ से गिरफ्तार हुआ शाकिब जुटाता था हथियार एनआईए की टीम ने हापुड़ के सिंभावली की एक मस्जिद में भी छापा मारा और यहां इमाम के तौर पर काम करने वाले शाकिब इफ्तिखार की गिरफ्तारी की. शाकिब मॉड्यूल के सरगना अमरोहा निवासी मुफ्ती मोहम्मद सुहैल के सहायक के तौर पर काम कर रहा था. उसका काम फिदायीन हमले के लिए हथियार जुटाने का था. शाकिब यहां के बक्सर गांव की जामा मस्जिद में इमाम था. एनआईए को साकिब के एक और साथी की तलाश है जिसके संबंध में गिरफ्तारी के बाद शाकिब को बाबूगढ़ छावनी थाना ले जाकर पूछताछ की गई थी. साकिब की निशानदेही पर एनआईए ने आज उसके एक साथी की तलाश में कई और जगह भी छापेमारी की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget