एक्सप्लोरर

अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में NIA की छापेमारी, रॉकेट लॉन्चर और तलवारें भी मिलीं

NIA ने देशी रॉकेट लॉन्चर, 12 पिस्तौल, 120 अलार्म क्लॉक, 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, कई लैपटॉप और विभिन्न बिजली के उपकरण और इसके अलावा 150 राउंड गोलाबारूद बरामद किया है.

लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' के एक सरगना सहित 16 संदिग्धों को धर दबोचा. यह सभी कथित रूप से उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में हमला करने की साजिश रच रहे थे. एनआईए ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 जगहों पर छापेमारी की. एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि समूह के सरगना मुफ्ती सोहेल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि ये मॉड्यूल दिल्ली में महत्वपूर्ण राजनीतिक और सुरक्षा कार्यालयों पर हमले की योजना बना रहा था. मित्तल ने कहा, "यह एक स्व-वित्त पोषित समूह था. यह अपने घरों से सोने के आभूषण चुराते थे और उसे बेचकर अपनी गतिविधियां चलाते थे. वे रिमोट कंट्रोल बम या फिदायिन जैसे हमले की योजना बना रहे थे."

ये सामान हुआ बरामद

एजेंसी ने देशी रॉकेट लॉन्चर, 12 पिस्तौल, 120 अलार्म क्लॉक, 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, कई लैपटॉप और विभिन्न बिजली के उपकरण और इसके अलावा 150 राउंड गोलाबारूद बरामद किया है.

अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में NIA की छापेमारी, रॉकेट लॉन्चर और तलवारें भी मिलीं

गिरफ्तार संदिग्धों ने बुलेट-प्रूफ फिदायीन वेस्ट बनाने का भी प्रयास किया था. इसे अमरोहा से बरामद किया गया. मुफ्ती सोहेल उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है और वह दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रह रहा था.

लखनऊ, हापुड़ और मेरठ में भी छापे

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, हापुड़ और मेरठ में भी छापे मारे गए. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अमरोहा में अंसार गजवतउल हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद राज्यभर को अलर्ट पर कर दिया गया है.

अमरोहा जिले के सैदपुर इम्मा गांव में छापा मारकर शहीद अहमद के तीन बेटों इदरीस, नफीस और अनीस को एनआईए ने पकड़ा है. शहीद की जिले के धनौरा अड्डा में वेल्डिंग की दुकान है. अहमद भी कुछ वक्त से एनआईए के रडार पर था.

अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में NIA की छापेमारी, रॉकेट लॉन्चर और तलवारें भी मिलीं

तीनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है. डीएनएस कॉलेज के छात्रों द्वारा आतंकवादी जमशेद को एक पिस्तौल बेचने के बाद आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी द्वारा पिछले तीन महीने से तीनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

पूछताछ से होंगे और खुलासे

अमरोहा जिले शाही चबूतरा इलाके, पचदारा इलाके और सिराज लस्सीवाला के घर पर भी छापेमारी की गई. पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एनआईए ने दिल्ली पुलिस की विशेष सेल के साथ मिलकर छापेमारी कर सात पिस्तौलें और तलवारें बरामद कीं.

मित्तल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में मॉड्यूल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, उनकी योजनाओं और इसका संचालन करने वालों के बारे में खुलासा हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget