एक्सप्लोरर

न्यू फरक्का एक्सप्रेस का पटरी से उतरना 2018 में दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना

बुधवार को न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रेल सुरक्षा के लिहाज से साल 2018 पिछले पांच साल में सबसे अच्छा साबित हुआ है.

नई दिल्ली: बुधवार को न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रेल सुरक्षा के लिहाज से साल 2018 पिछले पांच साल में सबसे अच्छा साबित हुआ है. इस साल की पहली बड़ी रेल दुर्घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई थी जिसमें 13 स्कूली बच्चे मारे गए थे. उत्तर प्रदेश के रायबरेली के पास बुधवार को न्यू फरक्का एक्सप्रेस के नौ डिब्बे और इंजन के पटरी से उतर जाने के कारण सात लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. सितंबर 2017 और अगस्त 2018 के बीच हुई 75 रेल दुर्घटनाओं में 40 लोग मारे गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस 12 महीने की अवधि में सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने पांच साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. सितंबर 2016 और अगस्त 2017 के बीच 80 रेल दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 249 लोग मारे गए. नवंबर 2016 में कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना में 150 से ज्यादा यात्री मारे गए थे. सितंबर 2017 और अगस्त 2018 के बीच रेल हादसों में 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई. अगस्त 2017 में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण 22 लोग मारे गए थे. सितंबर 2013 और अगस्त 2014 के बीच 139 रेल हादसों में 275 लोगों ने जान गंवाई थी जबकि सितंबर 2014 और अगस्त 2015 के बीच 108 रेल हादसों में 196 लोग मारे गए थे. वर्ष 2017-18 में बाकी 36 मौतें अन्य कारणों से हुई जिनमें मानवरहित लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटना में 28 जानें गईं, मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटना में छह मौतें हुईं, एक व्यक्ति की मौत डिब्बे में आग लगने से हुई जबकि एक की मौत किसी अन्य दुर्घटना में हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget