एक्सप्लोरर

AMU में नए विवाद की दस्तक, नाटक के पोस्टर में भारत के नक्शे से कश्मीर गायब

इसकी खबर जैसे ही एएमयू प्रशासन को मिली वैसे ही तुरंत ना सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए बल्कि कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया. यह कार्यक्रम एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर की ओर से ड्रामा क्लब में हो रहा था.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भारत के नक्शे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आज होने वाले एक प्रोग्राम को लेकर पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टर में भारत का नक्शा छापा गया लेकिन इस नक्शे से कश्मीर गायब था. इसकी खबर जैसे ही एएमयू प्रशासन को मिली वैसे ही तुरंत ना सिर्फ पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए बल्कि कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया. यह कार्यक्रम एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर की ओर से ड्रामा क्लब में हो रहा था.

पूरे विवाद पर एएमयू की ओर से बयान आया है. एएमयू प्रवक्ता शाफ़े किदवई ने बताया कि प्रख्यात लेखक असग़र वजाहत के लिखे नाटक 'जिन लाहौर नी वेख्या' का मंचन शाम चार बजे केनेडी ऑडिटोरियम में होना था. ये नाटक 1989 में लिखा गया था. मशहूर नाटककार हबीब तनवीर ने इसका हिंदुस्तान में कई जगह मंचन किया है. इसकी कथावस्तु पर किसी को कोई ऐतराज नहीं है. इस कार्यक्रम का पोस्टर ठीक से नहीं बना था, उसमें त्रुटि रह गई थी. इसलिए तत्काल पोस्टर हटवाया गया और नाटक फिलहाल रद्द कर दियागया है.''

AMU प्रवक्ता ने खुद माना कि नाटक के संबंधित पोस्टर में कुछ गलती थी. उन्होंने इस पोस्टर में भारत के नक्शे में कुछ त्रुटि बताई. एएमयू प्रवक्ता ने विवादों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहरा दिया. लेकिन बड़ा सवाल है कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन और आयोजकों को पोस्टर में त्रुटि के बारे में पता चल गया था तो आखिर पोस्टर लगाया ही क्यों गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget