एक्सप्लोरर

अच्छा होगा नतीजों के बाद सरकार चलाने के लिये कांग्रेस नेता के नाम पर आम सहमति बने- गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र में न तो बीजेपी और न ही एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि नतीजों के बाद सरकार चलाने के लिए कांग्रेस नेता के नाम पर सहमति बने.

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में न तो बीजेपी और न ही एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि केंद्र में गैर एनडीए और गैर बीजेपी सरकार बनेगी.

आजाद ने कहा, ‘‘चुनाव अब आखिरी चरण में हैं और देश भर में चुनाव प्रचार के अपने अनभुव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि केंद्र में फिर से न तो बीजेपी और न ही एनडीए की सरकार बनेगी.’’ पटना में पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं... लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में गैर एनडीए-गैर बीजेपी सरकार बनेगी.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि अच्छा होगा अगर लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार चलाने के लिये कांग्रेस नेता के नाम पर आम सहमति बने लेकिन ‘‘हम इसे कोई मुद्दा नहीं बनाने जा रहे कि अगर हमें (कांग्रेस को) प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी की पेशकश नहीं की गयी तो हम (कांग्रेस) किसी और (नेता) को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे.’’

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र ध्येय केंद्र में एनडीए को सरकार बनाने से रोकना है और गैर-राजग सरकार बनाना है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 125 सीटों तक सिमट जायेगी हालांकि चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया.

आजाद ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद बीजेपी पूरी तरह बेनकाब हो गयी है क्योंकि उसने समाज में नफरत फैलाने और बांटने की अपनी विचारधारा का अनुसरण किया है. उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और उद्योपतियों की पार्टी के तौर पर बीजेपी सरकार की नीति और सिद्धांत का खुलासा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने 'अमीर-समर्थक' नीति का पालन किया है.

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि समाज के सभी प्रमुख वर्ग किसान, युवा, महिलाएं और मजदूर आज केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते निराश हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने युवाओं को पांच साल में 10 करोड़ नौकरी का वादा किया गया था लेकिन इसके बजाय नोटबंदी और जीएसटी को गलत तरीके से लागू किये जाने के कारण 4.73 करोड़ नौकरियां छिन गयीं.

विज्ञान संबंधी मुद्दों पर प्रधानमंत्री के बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘विज्ञान के संबंध में प्रधानमंत्री के बयान को देखने के बाद मैं समझता हूं कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए.’’उन्होंने कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो के दौरान बीजेपी और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प में जाने-माने दार्शनिक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़े जाने की निंदा की और कहा कि इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget