एक्सप्लोरर

बिहार: सीट फॉर्मूले में बदलाव, बड़े भाई के रोल में रहेगी बीजेपी, कल होगा एलान- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक अब बीजेपी 18 सीटों पर तो वहीं जनता दल यूनाइटेड 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 सीटें मिल सकती है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट फॉर्मूले में बदलाव हुआ है. सूत्रो से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक अब बीजेपी 18 सीटों पर तो वहीं जनता दल यूनाइटेड 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 सीटें मिल सकती है. साथ ही उसे 1 लोकसभा सीट बिहार के बाहर और 1 राज्यसभा सीट मिलेगी.

बता दें कि NDA की बैठक आज नहीं होगी. अब बैठक कल 11.30 बजे अध्यक्ष अमित शाह के घर पर होगी. बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की जाएगी. बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि एलजेपी की एक लोकसभा सीट पर बीजेपी अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारेगी. इसके एवज में एक राज्य सभा सीट एलजेपी को दी जा रही है. साथ ही एक लोकसभा सीट एलजेपी को उत्तर प्रदेश या किसी दूसरे राज्य में दी जाएगी.

बता दें कि बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी के कारण राम विलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान ने कुछ दिनों पहले बीजेपी को चेताया था. उन्होंने कहा था कि अगर जल्द सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं हुआ तो NDA को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

आपको बताते चलें कि इससे पहले NDA में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की लोकसमता पार्टी ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर खुद को NDA से अलग कर लिया था. अब कुशवाहा की पार्टी बिहार के महागठबंधन में शामिल हो गई है.

2014 चुनाव का हाल

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 सीटों में से 30 पर लड़ी थी और उसे 22 सीटों पर जीत मिली थी. एलजेपी ने सात और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एलजेपी ने छह सीटों पर और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू और कांग्रेस दो-दो, आरजेडी चार और एनसीपी एक सीट जीती थी.

एक बार फिर राज्यसभा जाएंगे राम विलास पासवान

दोनों दलों के बीच गतिरोध की एक बड़ी वजह एलजेपी प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजे जाने की मांग थी. सूत्रों के मुताबिक़ पासवान को राज्यसभा भेजे जाने पर बीजेपी ने हामी भर दी है. संभावना है कि अगले साल असम से खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से एक पर राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा. 2009 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद 2010 में राम विलास पासवान पहली बार बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget