एक्सप्लोरर

नक्सलियों ने कहा- नोटबंदी के समय बीजेपी MLC ने लिए थे 5 करोड़ रुपये, नहीं लौटाया तो किया हमला

बीजेपी एमएलसी पर नक्सलियों ने नोटबंदी के समय लिए पांच करोड़ रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाया है. विधान पार्षद राजन सिंह ने नक्सलियों के इन आरोपों का खारिज किया है और इसे अपने खिलाफ दुष्प्रचार बताया है.

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में शनिवार को विधान पार्षद राजन सिंह के घर पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले को लेकर नक्सलियों ने विधान पार्षद (एमएलसी) पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. घटनास्थल पर मिले पर्चे के मुताबिक नक्सलियों ने एमएलसी पर नोटंबंदी के दौरान दिए गए पांच करोड़ रुपये और लेवी (जबरन पैसा वसूली) के दो करोड़ रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया है.

घटना के बाद घटनास्थल से बरामद पर्चे में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि संगठन ने एमएलसी को नोटबंदी के समय पांच करोड़ रुपये दिए थे, जो अब तक नहीं लौटाए गए हैं. पर्चे में लेवी के दो करोड़ रुपये भी नहीं देने का आरोप नक्सली संगठन ने एमएलसी पर लगाए हैं.

इधर, इस पर्चे के सामने आने के बाद सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नक्सली उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हैं. उन्होंने साथ ही बताया कि नक्सली हमले की आशंका को लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के पुलिस महानिदेशक से भी सुरक्षा की गुहार लगा लगा चुके हैं.

बिहार: औरंगाबाद में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 6 वाहन फूंके, सामुदायिक भवन उड़ाया

उल्लेखनीय है कि सुदी बिगहा गांव में शानिवार की देर रात नक्सलियों ने हमला कर एमएलसी के चाचा नरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बस सहित करीब आठ वाहन फूंक दिए थे. नक्सलियों ने गांव में स्थित सामुदायिक भवन को भी विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया था.

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक डॉ़ सत्यप्रकाश ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कई टीमें बनाकर छापेमारी अभियान शुरू की गई है. उन्होंने दावा किया जल्द ही नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

खुशखबरी: दिल्ली वालों को मिला नए साल का गिफ्ट, लाजपत नगर से मयूर विहार के बीच शुरू हुई मेट्रो सेवा खूंखार BAT की हमले की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया देखें वीडियो-  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget