एक्सप्लोरर
शेल्टर होम केस: तेजस्वी ने पूछा- नीतीश जी, क्या यह सच नहीं कि आप ब्रजेश ठाकुर के घर खाने जाते थे?
तेजस्वी यादव ने पूछा कि नीतीश कुमार जी, क्या यह सच नहीं है कि ब्रजेश ठाकुर आपकी चुनावों सभाओं में आपका मंच संचालन करता था ? आप उसके घर भोजन करने जाते थे ?

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर शेल्टर हाऊस के को लेकर प्रेस रिलीज के जरिए सीएम नीतीश कुमार से जवाब मांगा है. आज तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बालिका गृह का दौरा किया.
- मुख्यमंत्री बताएं दो महीने होने के बावजुद मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया है?
- पुलिस कह रही है कि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है? फिर क्यों नहीं सरकार द्वारा हाईकोर्ट जाकर उसकी कड़ी रिमांड की मांग की जाए?
- मुख्यमंत्री बताएं अगर उनकी मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से मिलीभगत नहीं है तो उनके अधीन पुलिस ने उसके लिंकेज का एनालिसिस क्यों नहीं किया है ?
- नीतीश कुमार जी को ब्रजेश ठाकुर की विगत एक साल की कॉल डीटेल्स सार्वजनिक कराने में क्या दिक्कत है?
- मुख्यमंत्री बताएं "समाज कल्याण विभाग" की F.I.R. में मुख्य आरोपी और अन्य का नाम क्यों नहीं है ?
- कई महीनों से नादान बच्चियों का बलात्कर हो रहा था तब समाज कल्याण विभाग और पुलिस विभाग क्या कर रहा था?
- प्रशासन बताए किस केन्द्रीय मंत्री, किस वरिष्ठ बीजेपी नेता और किन जेडीयू नेताओं ने अधिकारियों को फोन कर जांच प्रभावित करने का दबाव बनाया है?
- जब हर महीने न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी बालिका गृह का निरीक्षण करते थे तो फिर महीनों से चला आ रहा यह महापाप उनकी पकड़ में क्यों नहीं आया ?
- सरकार फिर भी उस NGO को करोड़ों का अनुदान क्यों देती रही ? नियमों के उल्लघंन शेल्टर होम क्यों चल रहा था?
- मुख्यमंत्री जी, बच्चियों को आश्रय देने वाली जगह ही अगर उनका बलात्कार होता रहेगा, यातनाएं दी जाती रहेंगी, हत्या होती रहेंगी तो फिर राज्य का क्या होगा ?
- देश में एक ‘निर्भया’ से भूचाल आ गया था. लेकिन यहां तो 29 नादान लड़कियों का निर्मम बलात्कार हुआ है. मैं हैरान हूँ जिंदा समाज इसे कैसे सहन कर रहा है?
- नीतीश कुमार जी, क्या यह सच नहीं है कि ब्रजेश ठाकुर आपकी चुनावों सभाओं में आपका मंच संचालन करता था ? आप उसके घर भोजन करने जाते थे ?
- आरोपी खुद ही खुद की जांच कर रहे है?
- क्या आरोपियों के मोबाईल फोन की Forensics जांच हुई है या नहीं ? क्योंकि Forensics जांच से ही Deleted SMS और Whatsaap Data की Details मिलेंगी?
- CCTV's or DVR को Immediate Seize किया जाना चाहिए. सभी आरोरियों के Contacts से भी गहन पूछताछ करनी होनी चाहिए.
- अगर कुछ ग़लत नहीं हुआ और इनकी मिलीभगत नहीं है तो नीतीश कुमार सीबीआई जांच से क्यों भाग रहे है?
और पढ़ें
Source: IOCL

























