एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: ISI एजेंट होने के आरोप में जेल जा चुकी सुरैया की हत्या, बोरे में मिला शव

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अखलाक ट्रैक्टर की पत्नी सुरैया की हत्या कर दी गई है. सुरैया 15 साल पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल काट चुकी थी.

मेरठ: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अखलाक ट्रैक्टर की पत्नी सुरैया की हत्या कर दी गई है. सुरैया 15 साल पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल काट चुकी थी. उधार के पैसे वसूलने मुजफ्फरनगर गई सुरैया को कर्जदारों ने बेरहमी से मारकर उसकी लाश नहर किनारे फेंक दी.

15 दिसंबर को मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी सुरैया अचानक लापता हो गई थी. पुलिस को जब सुरैया के लापता होने की सूचना मिली तो पूरा महकमा सक्रिय कर दिया गया. सर्विलांस के जरिए मिली जानकारी के आधार पर मुजफ्फरनगर के इमरान और उसके साथियों से पूछताछ की गई तो हत्या की कहानी सामने आयी.

सुरैया ने 2014 में इमरान के दोस्त नबाब को उसकी बेटी की शादी के लिए 20 हजार रूपये की रकम उधार दी थी. इसकी एवज में चार साल में नबाब सुरैया को एक लाख रूपये से ज्यादा रूपये लौटा चुका था. सुरैया अब भी 28 हजार रूपये की देनदारी बता रही थी औऱ लगातार तकादा करती थी.

सुरैया कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अखलाक ट्रैक्टर की पत्नी थी और अपराध की दुनिया में उसकी सक्रियता थी इसलिए नबाब सुरैया का विरोध नहीं कर पाया लेकिन उसको सबक सिखाने की उसने प्लानिंग कर ली.

नबाब ने सुरैया को पैसा लेने के बहाने मुजफ्फरनगर के खतौली अपने घर पर बुलाया और बातचीत के दौरान ही उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे दबोच लिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. अंधेरा होने पर उसके शव को बोरे में बंद करके रिक्शे के जरिये नहर में फेंका था, लेकिन बोरा नहर के किनारे झाड़ियों में ही फंसा रह गया.

पुलिस के मुताबिक सुरैया के फोन पर अंतिम कॉल इमरान ने की थी. खतौली थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इमरान और अन्य की तीन फोन कॉल्स के आधार पर सुरैया की तलाश की गई और पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने हत्या में शामिल इमरान, नबाब और उसकी पत्नी जायदा को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget