एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: खूनी हिंसा में बदला पतंगबाजी के दौरान हुआ विवाद, घर के मुखिया की हत्या

एसपी ग्रामीण आलोक शर्मा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है. गांव में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिसबल और पीएसी की तैनाती की गई है.

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के छतैला गांव में पतंगबाजी के दौरान हुआ विवाद खूनी हिंसा में बदल गया. हमलावर हुए एक समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर डाला और घर के मुखिया की हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

जिले के तितावी थानाक्षेत्र के गांव छतैला निवासी राजकुमार कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार पालते हैं. उनके दो बेटे किशोर और आदित्य 4 फरवरी की शाम अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे. तभी पतंग कट जाने पर पास की गली के निवासी शावेज के भतीजे से उनकी बहस हो गयी. मामूली कहासुनी से ही मामला इतना बढ़ गया कि रात आठ बजे शावेज अपने भाई शाकिर व अन्य साथियों के साथ राजकुमार के घर लाठी-डंडे और असलहा लेकर आ गया और घर में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया.

हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा. हमले में घर के मुखिया राजकुमार के अलावा उनका भाई सतपाल, तीन महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गये. बुरी तरह जख्मी राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अस्पताल ले जाये जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अस्पताल में घायलों के साथ पहुंचे ग्रामीण रामगोपाल ने बताया कि पुलिस ने न तो गांव में उनकी मदद की और न ही थाने में. दूसरे समुदाय के लोगों ने एकराय होकर परिवार पर हमला किया. हमें न्याय नहीं मिला है. पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. अगर न्याय नहीं मिलता तो हम प्रदर्शन करेगें.

एसपी ग्रामीण आलोक शर्मा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है. गांव में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिसबल और पीएसी की तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget