एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़: थाने के भीतर बुजुर्ग की फावड़े से वार कर हत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप, तीन सिपाही सस्पेंड

प्रतापगढ़ से पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक थाने के भीतर युवक ने बुजुर्ग पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में उस वक्त कोहराम मच गया जब थाने की भीतर ही एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. पुलिस की मौजूदगी में हुये इस हमले को लेकर विभाग में हड़कंप की स्थिति है. मामला रानीगंज थाने का है. घटनाक्रम के मुताबिक एक जमीनी विवाद में पुलिस दो भाइयों को पूछताछ के लिये थाने लाई थी, इसी दौरान एक विक्षिप्त युवक ने बुजुर्ग पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में एसपी ने सख्‍त कार्रवाई करते हुए थाने के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही इसकी जांच एएसपी पूर्वी को दे दी है.

जमीन विवाद में बुजुर्ग को थाने लाई थी पुलिस

रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी मिठाईलाल का उसके भाई मेवालाल से जमीन का विवाद चल रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को पंचायत हो रही थी. दोनों पक्ष बहस के बाद मारपीट पर उतर आये. सूचना पर पहुंची पुलिस मिठाई लाल और उनके भाई मेवालाल व बेटे दिनेश को पकड़कर थाने ले गई. शांतिभंग की आशंका में चालान करने के लिए पुलिस ने तीनों को थाने में दीवान के कार्यालय में बैठाया था.

इसी बीच डायल 112 पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक विक्षिप्त युवक को पकड़कर थाने लाई थी. इस दौरान वह भी थाने में बैठा था. रात करीब दो बजे सभी सो रहे थे, जबकि मिठाईलाल (60) बैठा था. इसी बीच विक्षिप्त युवक ने अचानक गमले के पास रखे फावड़े से मिठाईलाल के पेट पर वार कर दिया. इस हमले में मिठाईलाल गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना प्रभारी मृत्युंजय मिश्र आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले गए.

हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के जिला अस्पताल भेज दिया गया. लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. एसपी अभिषेक सिंह ने देर रात बताया कि वृद्ध की मौत हो गई. इस मामले में हेड कांस्टेबिल राजितराम गुप्ता, सिपाही राजेश कुमार व शिवम खरवार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सीओ रानीगंज व एसओ मृत्युंजय मिश्र की भूमिका की जांच की जिम्मेदारी एसपी पूर्वीं सुरेंद्र द्विवेदी को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: बीजेपी नेता विकास अहलावत की सीने में गोली लगने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget