पेड़ से लटका कर पीटते रहे, भीड़ देखती रही लेकिन किसी ने नहीं की पुलिस को खबर
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिहुनी खुर्द गांव में मंगलवार शाम आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण एक आदमी को पेड़ से लटका कर बुरी तरह पीटा. बाद में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिहुनी खुर्द गांव में मंगलवार शाम आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण एक आदमी को पेड़ से लटका कर बुरी तरह पीटा. बाद में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया, "पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की शाम करीब आधा दर्जन लोगों ने कमल कुमार तिवारी (40) को पेड़ से लटका कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई."
6 साल की बच्ची के साथ चाचा ने की दरिंदगी, चिल्लाई तो मुंह में ठूंसा कपड़ा
उन्होंने बताया, "घटना के कई लोग चश्मदीद गवाह हैं, मगर किसी ने पुलिस को सूचित नहीं किया. बाद में तिवारी के परिजनों ने यूपी डायल 100 पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया. जब पुलिस वहां पहुंची, हमलावर भाग चुके थे."
एसपी ने बताया, "शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. इस मामले में छह आरोपियों को मृतक के भाई ने नामजद किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं."
पुलिस से महिला ने लगाई गुहार- अननेचुरल सेक्स का दवाब बनाता है पति, विरोध पर पीटता है
एसपी के जन संपर्क अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया, "मृतक और हमलावर पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं. कमल कुमार तिवारी खुद चार माह पूर्व हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर छूटा था."
Source: IOCL
























