एक्सप्लोरर

चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर कत्ल कर कुएं में फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 12 जनवरी को एक कुएं से बरामद किशोरी के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 12 जनवरी को एक कुएं से बरामद किशोरी के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने कहा है कि किशोरी के साथ गैंगरेप और फिर उसकी हत्या उसके ही चचेरे भाई ने करवाई थी.

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को कहा, "मृत किशोरी के चचेरे भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ खेत से किशोरी का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर कथित रूप से उसके साथ रेप किया, और उसके बाद में उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है."

साहा ने कहा, "16 साल की लड़की पांच जनवरी की शाम फसल की रखवाली करते समय खेत से लापता हो गई थी. इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. उसका शव 12 जनवरी को गांव बस्ती से दूर एक कुएं से बरामद हुआ. शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, तो गैंगरेप के बाद गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई."

एसपी साहा ने बताया, "एक सप्ताह की खुफिया जांच में पाया गया कि लड़की का चचेरा भाई अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण करवा लिया था और एक निजी नलकूप में तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ वे रेप करते रहे. आठ जनवरी को राज खुलने के भय से चारों आरोपियों ने फांसी का फंदा लगाकर लड़की की हत्या कर दी और शव कुएं फेंक दिया."

उन्होंने बताया, "चारों आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कथित रूप से लड़की के साथ रेप करने और हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है. इसके बाद सोमवार को धारा-363, 302, 201, 343, 376 (डी) और पॉक्सो अधिनियम 3/4 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
रांची मार्च Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget