एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: रास्ते को लेकर विवाद में बीच-बचाव करा रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद में एक कपड़ा व्यापारी की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दबंगों ने सड़क पर अतिक्रमण किया था जिस पर विवाद हो रहा था.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रास्ते को लेकर हो रहे विवाद में बीच बचाव कराने आये एक कपड़ा व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस विवाद में दो लोग घायल भी हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते ये घटना हुई है.

दबंगों द्वारा रास्ते में पिलर लगा कर लोगों का मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही किये बगैर कोतवाली में समझौता करा दिया था जिसके दबंगों के हौंसले बढ़ गये और उन्होंने शिकायत कर्ता पर दोबारा हमला कर दिया जिससे ये घटना हो गयी. घटना कोतवाली सदर इलाके के मालवीय नगर की है.

मुरादाबाद के कोतवाली सदर इलाके के मालवीय नगर कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपने घर के पास बीच सड़क पर लोहे के पोल लगाकर सिर्फ़ दो पहिया वाहन के आने जाने का रास्ता बना दिया था, जिससे लोगों को आने जाने में काफ़ी परेशानी हो रही थी.

कॉलोनी के दूसरे रास्तों पर उत्तर प्रदेश जल निगम का सीवर लाईन डालने के कार्य होने के कारण रास्ता बंद है, इस कारण दबंगों द्वारा लगाये गये लोहे के पोल को शिकयत पर नगर निगम की टीम ने हटा दिया था. बस इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष गुस्से में चल रहा था.

दोनों पक्षों का पुलिस ने थाने में फैसला करा दिया था लेकिन देर रात फ़िर दबंगों ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड गोली चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया, जिसमें कपड़ा कारोबारी ऋषि कत्याल की मौके पर मौत हो गई, उनको बचाने आये पिता पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गये.

इस मामले में पीड़ित परिवार की महिला व घटना की चश्मदीद पूनम का कत्याल का कहना है कि जब आरोपी गोली चला रहा था तो मौके पर पुलिस आ गई थी और उसने पुलिस के सामने भी दो राउंड गोली चलाई.

पूनम का कहना है कि अगर पुलिस दिन में ही आरोपी का लाइसेंसी असलहा ज़ब्त कर लेती तो उसके परिवार में किसी की मौत नहीं हुई होती. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT गठन के आदेश
महाराष्ट्र TET पेपर लीक को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT गठन के आदेश
Delhi: कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, मैजेंटा-वॉयलेट लाइन होंगी सीधे कनेक्ट
दिल्ली: कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, मैजेंटा-वॉयलेट लाइन होंगी सीधे कनेक्ट

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget