एक्सप्लोरर

बढ़ती ही जा रही है मुलायम परिवार में रार, अब क्या करेगा समाजवादी परिवार?

शिवपाल यादव अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. वहीं अखिलेश ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. या यूं कहें कि चाचा-भतीजे में ठनी हुई है. इन सबके बीच मुलायम सिंह यादव खामोश नजर आ रहे हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में घमासान बढ़ता ही जा रहा है. जहां एक तरफ शिवपाल यादव अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. वहीं अखिलेश ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. या यूं कहें कि चाचा-भतीजे में ठनी हुई है. इन सबके बीच मुलायम सिंह यादव खामोश नजर आ रहे हैं. अखिलेश ने शिवपाल का नाम लिए बग़ैर कहा कि अंकल, चाचा और बीजेपी के सबसे बड़े नेता की मीटिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ लोगों ने उन्हें बताया है. बता दें कि अमर सिंह को वे अंकल कह कर बुलाते रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अखिलेश ने कहा “ अंकल तो मिसाइल हैं, उन्हें गाइड कौन कर रहा है ? हमारा मुक़ाबला उन्हें गाइड करने वालों से है”. पिछले कुछ दिनों में राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने उनके बारे में बहुत भला बुरा कहा है.

समाजवादी पार्टी में जो उपेक्षित हैं उन्हें जिम्मेदारी देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल

शिवपाल यादव अब समाजवादी पार्टी से अलग रास्ते पर जाने का मन बना चुके हैं

वहीं शिवपाल यादव भी अब समाजवादी पार्टी से अलग रास्ते पर जाने का मन बना चुके हैं. वे कहते हैं मैं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मज़बूत करूंगा. कई छोटी पार्टियों के वे सम्पर्क में भी हैं.शिवपाल यादव हर हाल में अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं. अखिलेश यादव का कहना है कि अमर सिंह और शिवपाल यादव के बहाने बीजेपी मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी है. वे कहते हैं बीजेपी तो इस खेल में माहिर हैं. हर चुनाव से पहले बीजेपी यही करती रही है.

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मज़बूत करने में जुटे शिवपाल

समाजवादी पार्टी में शिवपाल के दिन गिने चुने रह गए हैं. लोगों से मिलना मिलाना और राज्य के अलग अलग इलाक़ों का दौरा उन्होंने तेज़ कर दिया है. शिवपाल यादव अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मज़बूत कर रहे हैं. तीन महीने पहले ही उनके समर्थकों ने ये मोर्चा बनाया था.कई जिलों में इसके दफ़्तर भी खुल गए हैं. हाल ही में योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उनसे मुलाक़ात की थी. वे बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं. पिछले कुछ महीनों से राजभर कई मौक़ों पर योगी सरकार और बीजेपी का विरोध कर चुके हैं.सूत्रों की माने तो यूपी सरकार के तीन मंत्रियों ने भी हाल के दिनों में शिवपाल यादव से फ़ोन पर बातचीत की है.

शिवपाल सिंह आर-पार के मूड में, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मजबूत करने में जुटे

शिवपाल ने कहा- जो बन पड़ा, परिवार और पार्टी को एकजुट करने के लिए मैंने किया

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव अब हाशिए पर हैं. वे कहते हैं मैंने जिस पार्टी को खड़ा किया, वहीं अब उपेक्षित महसूस कर रहा हूं. न तो मुझे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बुलाया गया, न ही विधायक दल की बैठकों में बुलाया जाता है. मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं. अखिलेश यादव के कहने पर राज्य सभा चुनाव के दौरान कहने पर मैंने वोट डाला. समाजवादी पार्टी ने होटल ताज में जो डिनर दिया था, मैं वहां भी गया. जो बन पड़ा, परिवार और पार्टी को एकजुट करने के लिए मैंने किया. मेरे एक एक समर्थक को चुन-चुन कर टारगेट किया गया, लेकिन मैं ख़ामोश रहा. लेकिन कब तक. सहने की भी एक सीमा होती है. इतना कह कर शिवपाल यादव कुछ देर के लिए चुप हो गए.

लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट के ऑफ़िस में चल रहा है बैठकों का दौर

शिवपाल यादव राजनीति की दूसरी पारी खेलने का मन बना चुके हैं. कैसे और किसके साथ ? इस पर होमवर्क चल रहा है. हफ़्ते के पांच दिन तो वे लखनऊ से बाहर यूपी के अलग अलग इलाक़ों का दौरा करते हैं. अपने समर्थकों के साथ मिलते हैं. समाजवादी पार्टी के कई पुराने नेता उनसे अब भी जुड़े हुए हैं. लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट के ऑफ़िस में लगातार बैठकें शुरू हो गई हैं. ये एक तरह से शिवपाल यादव का नया दफ़्तर बन गया है. यूपी की कई छोटी पार्टियों से वे बातचीत कर रहे हैं. भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्र ने भी उनसे मुलाक़ात की.

मुलायम परिवार में फिर घमासान, साइकिल छोड़ शिवपाल बनाएंगे 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा'

शिवपाल यादव अपने लिए समाजवादी पार्टी में एक ज़िम्मेदारी का पद चाहते थे. कहते हैं कि मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने का भरोसा दिया था. लेकिन ये वादा तो वादा ही रहा. शिवपाल यादव ने तो दिल्ली की राजनीति करने का मन बना लिया था. अब भी वे इसी मूड में हैं. वे लगातार इटावा, मैनपुरी, एटा और फ़िरोज़ाबाद के कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं. उनके क़रीबियों की मानें तो शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में है. शिवपाल कैंप के नेताओं का कहना है कि बीएसपी एसपी गठबंधन होने पर कई नेताओं को टिकट नहीं मिल पायेगा. लेकिन हर हाल में वे चुनाव लड़ेंगे. ऐसे लोगों के लिए शिवपाल यादव का झंडा और बैनर एक विकल्प हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
Live: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget