एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह ने बढ़ाया सस्पेंस: कभी अखिलेश के साथ हो जाते हैं तो कभी शिवपाल के साथ मंच पर नजर आते हैं

भतीजे अखिलेश यादव से नाराज़ शिवपाल ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी है. वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना कर चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने मुलायम सिंह को अपनी पार्टी से मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अपील की है. उधर अखिलेश पहले ही एलान कर चुके हैं कि मुलायम समाजवादी पार्टी से मैनपुरी से उम्मीदवार होंगे.

लखनऊ: अगले आम चुनाव में मुलायम सिंह का साथ किसे मिलेगा? बेटे अखिलेश यादव को या फिर भाई शिवपाल यादव को. इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. मुलायम लगातार सस्पेंस बनाए हुए हैं. वे कभी अखिलेश के साथ हो जाते हैं तो कभी शिवपाल के साथ मंच पर नजर आते हैं. 17 अक्टूबर को भी ऐसा ही हुआ. मुलायम सिंह यादव सवेरे ही समाजवादी पार्टी ऑफ़िस पहुंच गए. राज्य सभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे भाई का निधन हो गया था. उनके लिए शोक सभा रखी गई थी. मुलायम उस सभा में शामिल हुए.

शोक सभा ख़त्म होने के बाद भी मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी दफ़्तर में डटे रहे. यहां बने अपने ऑफ़िस में वे पहली बार बैठे. क़रीब चार घंटे तक वे नेताओं से मिलते रहे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उनके साथ बने रहे. दो महीने पहले ही समाजवादी पार्टी का ऑफ़िस नये तरीक़े से बनाया गया है. इसे अखिलेश यादव ने अपनी पसंद ले बनवाया है. इसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह का भा कमरा बनवाया गया है. वे पहली बार अपने कमरे में आए. जहां उनकी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो भी लगी हुई है. यहां बैठ कर मुलायम सिंह ने कई नेताओं और मिलनेवालों के संग फ़ोटो भी खिंचवाई.

राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आए थे

पिछले ही हफ़्ते मुलायम सिंह अपने भाई शिवपाल यादव के साथ मंच पर नज़र आए थे. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ मौजूद थे. लोहिया ट्रस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में भाई के लिए मुलायम का प्रेम उमड़ आया था. उन्होंने मंच से कहा था कि अन्याय कहीं भी हो, चाहे घर में या फिर बाहर में, उसका विरोध होना चाहिए.

मुलायम ने लोहिया का ज़िक्र करते हुए ये बात कही थी. उनके इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि अब मुलायम खुल कर शिवपाल के साथ आ गए हैं. भतीजे अखिलेश यादव से नाराज़ शिवपाल ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी है. वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना कर चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने मुलायम सिंह को अपनी पार्टी से मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अपील की है. उधर अखिलेश पहले ही एलान कर चुके हैं कि मुलायम समाजवादी पार्टी से मैनपुरी से उम्मीदवार होंगे. तय तो आख़िर मुलायम को ही करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget