एक्सप्लोरर

मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाया राष्ट्रीय अधिवेशन, कहा- 'जो MLA नहीं आएंगे उनका टिकट कैंसिल'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में छिड़ी वर्चस्व की जंग में नए साल के पहले दिन ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां एक ओर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव की ओर से बुलाए गए अपातकालीन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में चार प्रस्ताव पारित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया. वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह ने रविवार को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए इस आकस्मिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन को ही असंवैधानिक करार दिया है.

mulayam singh yadav, up election 2017, akhilesh yadav, up election news, samajwadi party, samajwadi party candidates list 2017 election

'जो MLA नहीं आएंगे उनका टिकट कैंसिल'

मुलायम ने साथ ही पत्र जारी कर आगामी पांच जनवरी को पार्टी का आपात राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है.  एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तरफ से कहा गया है कि 5 तारीख की बैठक में जो भी विधायक नहीं आएंगे उनका टिकट पार्टी की तरफ से कैंसिल कर दिया जायेगा.

यही नहीं रविवार के अधिवेशन को बुलाने वाले राम गोपाल यादव को एक बार फिर से छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. इस तरह निष्कासन के 18 घंटे बाद पार्टी में वापसी करने वाले रामगोपाल 24 घंटे के अंदर फिर पार्टी से बाहर कर दिए गए.

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बिना बुलाया गया सम्मेलन

मुलायम सिंह ने रविवार को हुए अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए पत्र में कहा कि कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बिना बुलाया गया है. इसमें पारित सभी प्रस्ताव और लिए गए फैसले अवैध हैं. एसपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने सहित कई फैसले लिए जाने पर मुलायम ने हैरानी जताई है.

मुलायम ने जारी पत्र में कहा कि संसदीय बोर्ड इस आयोजन और इसमें पारित सभी प्रस्तावों और सम्मेलन की पूरी कार्यवाही को असंवैधानिक घोषित करते हुए निंदा करता है. साथ ही इसके कर्ताधर्ता प्रो. रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने की पुष्टि करता है.

मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाया राष्ट्रीय अधिवेशन, कहा- 'जो MLA नहीं आएंगे उनका टिकट कैंसिल

तथाकथित सम्मेलन को बुलाने की साजिश

पत्र में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी मुखिया द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशियों की सूची का अनुमोदन किया गया. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के लिए अधिकृत किया. मुलायम की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि कुछ लोग अपने कुकृत्यों को छिपाने, सीबीआई से बचने के लिए और बीजेपी को लाभ पहुंचाने के लिए पार्टी को खड़ा करने वाले मुलायम सिंह का लगातार अपमान कर रहे हैं. उन्हीं लोगों ने आज इस तथाकथित सम्मेलन को बुलाने की साजिश की है.

इसके साथ ही ससंदीय बोर्ड ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में ही आगामी पांच जनवरी को एसपी का आपात राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है. मुलायम ने अपने आवास 5, विक्रमादित्य मार्ग पर कहा, "समाजवादी पार्टी मेरी है, इसे मैंने बनाया है. यह मेरे लिए चैंकाने वाला है कि अखिलेश व रामगोपाल ने इतने बड़े फैसले किए."

SP महासचिव अमर सिंह को पार्टी से निकाला

बता दें कि रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को एक तरह से दरकिनार करते हुए पार्टी 'मार्गदर्शक' बनाया गया. यहीं नहीं शिवपाल सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से एसपी प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर पार्टी महासचिव अमर सिंह को पार्टी से ही निकाल दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget