एक्सप्लोरर

MP चुनाव: रिजल्ट से पहले बीजेपी सांसद ने CM शिवराज पर बोला हमला, कहा- पार्टी को होगा नुकसान

MP Election Result: एग्जिट पोल के मुताबिक, 230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 126 सीटें मिलती दिख रही है. बीजेपी को 94 सीटें और अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने सत्तारूढ़ बीजेपी में बेचैनी बढ़ा दी है. पार्टी सांसद रघुनंदन शर्मा ने परिणाम से कुछ घंटे पहले संभावित हार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से पार्टी को नुकसान हुआ है.

राज्यसभा सांसद शर्मा ने कहा, ''लोगों का आक्रोश था कि सीएम ने इस प्रकार की बात कह दी कि 'कोई माई का लाल'. इससे हमारा नुकसान तो हुआ है और लगता है कि अगर इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं होता तो और 10-15 सीटें हमारी आतीं और ये अनिश्चितता की स्थिति नहीं बनती.'' ध्यान रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर में आरक्षण के मुद्दे पर कहा था कि 'कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है.'

उन्होंने आगे कहा, ''हो सकता है कि हमने गलतियां की हों. इसलिए एग्जिट पोल ऐसे आए हैं. ये गलत साबित हो सकते हैं, लेकिन यह हमारी उम्मीदों पर खतरे भी नहीं उतरते. 200 से अधिक सीटें तो छोड़िए, हमें पिछली बार जितनी सीटें मिली थीं, उतनी भी इस बार आ जाएं तो हम संतुष्ट होंगे. लेकिन अगर बीजेपी के पास उतनी सीटें भी नहीं आती हैं, तब भी बीजेपी बहुमत के साथ आएगी.'' कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मा ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो इसका श्रेय शिवराज सिंह चौहान को ही जाएगा और यदि पार्टी हार जाती है तो इसके लिए भी मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हेांगे. एबीपी न्यूज़-लोकनीति के एग्जिट पोल के मुताबिक, पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ बीजेपी के हाथों से मध्य प्रदेश की कुर्सी छिन सकती है. 230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 126 सीटें मिलती दिख रही है. बीजेपी को 94 सीटें और अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है. Exit Polls के मुताबिक मध्य प्रदेश में दिख रही है कांटे की टक्कर, यहां देखें सभी चैनलों के सर्वे हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें 11 तारीख के नतीजों का इंतजार करना चाहिए. मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है. सूबे में 28 नवंबर को वोट डाले गए थे. एग्जिट पोल पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- मुझसे बड़ा ‘सर्वेयर’ कौन है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget