एक्सप्लोरर

दिग्विजय बोले- 'मेरे भाषण से कांग्रेस के वोट कटते हैं, दुश्मन को भी टिकट मिले तो उसे जिताओ'

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-थलग चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मेरा काम केवल एक है. कोई प्रचार नहीं. कोई भाषण नहीं. मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में चुनाव सिर पर है. लेकिन राज्य के दिग्गज नेता, दो बार के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कहां हैं? वे कांग्रेस की रैलियों में क्यों नहीं नजर आ रहे? वह राहुल गांधी के आसपास क्यों नहीं दिख रहे? इन सवालों का जवाब खुद दिग्विजय सिंह ने दिलचस्प ढंग से दिया है. उन्होंने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरे भाषण और प्रचार-प्रसार से कांग्रेस के वोट करते हैं. इसलिए पार्टी कार्यकर्ता उनका नाम लिए बिना प्रचार करें.

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान जब एक संवाददाता ने पूछा कि आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे? इस सवाल पर सिंह ने कहा, ''देखते रह जाओगे. ऐसे सरकार नहीं बनेगी. जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को टिकट मिले, जिताओ.'' उन्होंने आगे कहा, ''मेरा काम केवल एक है. कोई प्रचार नहीं. कोई भाषण नहीं. मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं. इसलिए मैं कहीं नहीं जाता हूं.''

दिग्विजय इन दिनों पार्टी के प्रचार अभियान से दूर है. इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में लगातार रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ कहीं भी दिग्विजय सिंह नजर नहीं आते हैं. दिग्विजय राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के प्रमुख पैरोकारों में से एक रहे हैं. हालांकि राहुल ने गोवा में दिग्विजय सिंह की असफलता के बाद उन्हें प्रभारी पद से हटा दिया था.

मध्य प्रदेश की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की चुप्पी, शिवराज की चुटकी दिग्विजय के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुझे नहीं मालूम है कि उन्होंने किस संदर्भ में बयान दिया है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें, मैंने सोचा नहीं था की कांग्रेस अपने ही नेता की यह दुर्दशा करेगी.''

पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान लगे कटआउटों से भी दिग्विजय सिंह गायब दिखे थे. तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर चुटकी ली थी. उन्होंने कहा था, "दिग्विजय सिंह हमारे बड़े भाई हैं, मगर वे इस दुर्दशा को क्यों प्राप्त हुए, यह विचार का विषय है." राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय गुटबाजी की वजह से किनारे कर दिये गए हैं. कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व पर राहुल गांधी का भरोसा है.

MP चुनाव: मंदिर, दरगाह के बाद राहुल गांधी ने गुरुद्वारा में मत्था टेके

कांग्रेस बोली, 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' के नीचे लिखा जाए, 'सरदार पटेल ने बैन की थी आरएसएस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget