एक्सप्लोरर

मायावती का PM पर हमला, कहा- 'आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है BJP'

लखनऊ/गोण्डा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘मिस्टर नेगेटिव दलित मैन’ की संज्ञा देने के एक दिन बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में मोदी और बीजेपी पर आरोप मढा कि वे उत्तर प्रदेश के चुनावों को जातीय एवं सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. तो वहीं बीएसपी सुप्रीमो ने गोण्डा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर चलते हुए आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है, इसलिए उससे सावधान रहने की आवश्यकता है.

'यूपी चुनावों को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश'

मायावती ने कहा, ‘‘दो दिन से बीजेपी और प्रधानमंत्री सहित उसके शीर्ष नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं. चुनाव के शुरूआती तीन चरणों में खराब प्रदर्शन का अहसास होने के बाद ऐसा किया जा रहा है.’’

मायावती ने मोदी की फतेहपुर रैली का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने कहा था कि हर गांव में एक कब्रिस्तान और एक श्मशान होना चाहिए. राज्य को अगर रमजान पर बिजली मिले तो दीवाली में भी मिले, ईद पर बिजली मिले तो होली पर भी मिले. बीएसपी सुप्रीमो कहती हैं कि चुनाव को जातीय एवं सांप्रदायिक रंग देने के मकसद से ऐसी बयानबाजी की जा रही है.

बीजेपी ने गिराया राजनीति का स्तर: मायावती

मायावती ने कहा कि मोदी चुनावों को सांप्रदायिक एवं जातीय रंग देना चाहते हैं. ऐसी कोई भी बात कहने से पहले मोदी को हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे बीजेपी शासित राज्यों में देखना चाहिए कि क्या वहां हर गांव में ऐसी सुविधा है.

उन्होंने कहा कि पहले मोदी को बीजेपी शासित राज्यों के हर गांव में श्मशान भूमि देनी चाहिए और उसके बाद मोदी उत्तर प्रदेश की बात करें. इस तरह की गलत बयानबाजी साबित करती है कि वह झूठ की राजनीति करने पर आमादा हैं. ‘‘बीजेपी ने राजनीति का स्तर गिराया है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.’’

यूपी चुनाव में बीएसपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत

मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कथन गलत है कि बीजेपी जाति एवं संप्रदाय की राजनीति नहीं करती. ‘‘बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया जबकि राज्य में मुस्लिम आबादी 18 से 20 फीसदी है.’’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर बीएसपी ने टिकट बंटवारे में बिना किसी भेदभाव के हर जाति एवं धर्म के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दावा किया कि यूपी चुनाव में बीएसपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा. बीजेपी तथा एसपी-कांग्रेस गठबंधन दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं.

आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है BJP

मायावती ने गोण्डा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर चलते हुए आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है, इसलिए उससे सावधान रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘‘कथनी और करनी में विरोधाभास होने के कारण भारतीय जनता पार्टी को अब भारतीय जुमला पार्टी कहा जाने लगा है.’’

मायावती ने मतदाताओं से अपील की कि सांप्रदायिक पार्टियों को वोट मत दीजिए. आपका सही फैसला उत्तर प्रदेश की प्रगति में सहायक होगा. एसपी सरकार ने शुरू से ही अपराध को बढावा दिया है. प्रदेश में सरेआम गुंडागर्दी, जमीन पर कब्जे व अपराध की घटनाएं हो रही हैं.

उन्होंने एक बार फिर मुस्लिमों से बीएसपी को वोट देने की अपील की कि मुस्लिम समाज यदि एसपी को वोट देता है तो उनका वोट बेकार चला जाएगा. बीएसपी दलित समाज के वोट से बीजेपी को हराने में सक्षम है. यदि मुस्लिम समाज का वोट मिला तो राज्य में बीएसपी को सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकेगा.

नोटबंदी से देश में करोड़ों लोग हो गये बेरोजगार

मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से पूरा देश परेशान है. बिना तैयारी के की गयी नोटबंदी से देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चहेते पूंजीपतियों का काला धन नोटबंदी से पहले ही ठिकाने लगवा चुके थे. मोदी ने आज तक नहीं बताया कि कितना कालाधन पकड़ा गया और कितने दोषी पकड़े गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
Punjab News: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad News: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से कई मजदूर दबे, एक की मौत
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से कई मजदूर दबे, एक की मौत
Jabalpur News: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए
जबलपुर: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget