एक्सप्लोरर

सावधान: पश्चिमी यूपी के इन जिलों में पारा उगल रहे है हैंडपंप, हेपेटाइटिस बी और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा

वेस्ट यूपी में बहने वाली हिंडन, काली और कृष्णा नदी में भी पारे की मात्रा मानक से अधिक मिली है. बेलगाम औद्योगिकीकरण के चलते भूगर्भ जल में पारा के अलावा आर्सेनिक-नाइट्रेट भी बड़ी तादात में घुल चुका है जिससे पानी पीने लायक नहीं रह गया है.

मेरठ:राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के छह जिलों में जहरीला पानी देने वाले हैंडपंप और बोरबेल सील करने के आदेश दिए है. वेस्ट यूपी में बहने वाली हिंडन, काली और कृष्णा नदी में भी पारे की मात्रा मानक से अधिक मिली है. बेलगाम औद्योगिकीकरण के चलते भूगर्भ जल में पारा के अलावा आर्सेनिक-नाइट्रेट भी बड़ी तादात में घुल चुका है जिससे पानी पीने लायक नहीं रह गया है.

पारायुक्त पानी पीने से बच्चों में हैपेटाइटिस बी और कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है

उत्तर-प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के जिले गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में एनजीटी ने विशेष समिति गठित करके सर्वे कराया था. सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि इन जिलों के हैंडपंप और बोरवेल के पानी में पारे की मात्रा काफी अधिक है. दोआबा पर्यावरण समिति की ओर से इस बाबत दायर याचिका में पहले ही कहा जा चुका है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार के चलते प्रदूषण फैला रहे उद्योगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है और इन छह जिलों के बच्चे पारायुक्त पानी पीने को मजबूर है. पारायुक्त पानी पीने से बच्चों में हैपेटाइटिस बी और कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है.

क्या है पानी की स्वच्छता रिपोर्ट

हाल ही में केन्द्रीय भूजल बोर्ड ने देशभर में ग्राउंड वाटर की गुणवत्ता के लिए सर्वे कराए है. 20 राज्यों के 276 जिलों में फ्लोराइड, 21 राज्यों के 387 जिलों में नाइट्रेट, 10 राज्यों के 86 जिलों में आर्सेनिक, 24 राज्यों के 297 जिलों में आयरन और 15 राज्यों के 113 जिलों में लेड, क्रेडमियम और क्रोमियम जैसे तत्व पानी में पाए गए हैं. इस रिपोर्ट में मेरठ जिला भी शामिल है. यहां के पानी में नाइट्रेट की मात्रा 45 मिलीग्राम और आर्सेनिक 0.05 मिलीग्राम प्रतिलीटर मानक से अधिक मिला है. इसी तरह प्रति लीटर में लेड की मात्रा मानक से 0.01 मिलीग्राम अधिक है.

जल संरक्षण के लिए क्या है कार्यक्रम

पूरे देश की तरह मेरठ में भी तमाम स्वंयसेवी संगठन पानी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए अभियान चला रहे हैं. सरकार से मिलने वाली मदद को लेने के लिए यह अभियान जमीन से ज्यादा कागजों पर चलते हैं. मेरठ के पूर्व कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने अपने अस्तित्व खोने के कगार पर खड़ी हिंडन नदी को बचाने के लिए निर्मल हिंडन अभियान शुरू किया. इस अभियान के तहत हिंडन के किनारे के गांवों में जागरूकता और सफाईकार्य किए गए. हिंडन नदी में फैली गंदगी को भी जनसहयोग से साफ करने की कोशिश की गई मगर कमिश्नर के तबादले के बाद से यह अभियान फुस्स पड़ा हुआ है. इस अभियान के तहत हिंडन नदी की स्वच्छता के लिए प्रोजेक्ट भी तैयार हुआ और शासन से इसके लिए फंड भी मांगा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र के रायगड में समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत, पिकनिक पर गए थे
महाराष्ट्र के रायगड में समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत, पिकनिक पर गए थे
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget