एक्सप्लोरर

स्कूल की लैब में छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले टीचर की तलाश में मेरठ पुलिस

एक गुरु ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर कालिख मल दी है. स्कूल की लैब में प्रोजेक्ट दिखाने के बहाने टीचर ने छात्रा को बुलाया और लैब का दरवाजा बंद करके उससे छेड़छाड़ की. टीचर की हरकत पर चीखती हुई छात्रा लैब का दरवाजा खोलकर भाग गई और स्कूल आना बंद कर दिया.

मेरठ: एक गुरु ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर कालिख मल दी है. स्कूल की लैब में प्रोजेक्ट दिखाने के बहाने टीचर ने छात्रा को बुलाया और लैब का दरवाजा बंद करके उससे छेड़छाड़ की. टीचर की हरकत पर चीखती हुई छात्रा लैब का दरवाजा खोलकर भाग गई और स्कूल आना बंद कर दिया. वारदात के 8 दिन बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. स्कूल में ही मौजूद था बेटियों पर बुरी नीयत रखने वाला दरिंदा वारदात परतापुर इलाके की है. यहां नवीं की छात्रा को 12 सितंबर को स्कूल के साइंस टीचर ने प्रोजेक्ट दिखाने के बहाने विज्ञान लैब में बुलाया. प्रोजेक्ट के बारे में बताते-बताते टीचर एकाएक दरवाजे की ओर गया और गेट पर कुंडी लगा दी. टीचर की यह हरकत छात्रा देख नहीं सकी. इसके बाद टीचर ने छात्रा के पास आकर उसे छूना शुरू कर दिया और उसके साथ भद्दी भाषा बोलकर छेडछाड़ करने लगा. छात्रा के लिए जब बर्दाश्त करना मुमकिन न रहा तो उसने टीचर को धक्का मारा और लैब का दरवाजा खोलकर कक्षाओं की ओर भाग गई. टीचर की हरकत से डरी छात्रा ने घर पहुँचकर कोई भी बात परिजनों को नहीं बताई और स्कूल जाना बंद कर दिया. वारदात से सहमी छात्रा ने छोड़ा स्कूल, ऐसे खुला राज 2 दिन पहले जब छात्रा के पिता ने उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा तो वह सुबककर रो पड़ी. उसने पिता और घर के बाकी परिजनों को टीचर की हरकत बताई. बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में जानने के बाद पिता उसे लेकर स्कूल पहुचा और प्रिंसिपल से मामले की शिकायत की. इस पर स्कूल के बाकी टीचर्स ने पिता की मौजूदगी में ही छात्रा पर चुप रहने का दबाब बनाने की कोशिश की. पिता के विरोध के बाद जागा स्कूल प्रबंधन पिता के विरोध के बाद प्रिंसिपल हरकत में आये और उन्होंने आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया. पिता ने परतापुर थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और छात्रा को जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर छात्रा को बुलाकर बात की गई और फिर आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया. स्कूल प्रबंधन जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा. पुलिस कर रही आरोपी टीचर की तलाश पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करके पॉस्को एक्ट की धाराएं भी मुकदमे में दर्ज की हैं. थाना प्रभारी नीरज मालिक ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें की जा रही है. स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामले को दबाने और देर से कार्रवाई का आरोप है. पुलिस इस मामले में स्कूल से भी जबाब तलब करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget