एक्सप्लोरर

मेरठ: लॉकडाउन में फंसे 1600 मजदूरों को लेकर बिहार रवाना होगी श्रमिक एक्सप्रेस, स्टेशन पर उमड़ी भीड़

यूपी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आज बिहार के अररिया निवासी 1600 प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने का इंतजाम किया गया है.

मेरठ: देशभर में पिछले लगभग दो महीने से लागू लॉकडाउन के दौरान मेरठ जिले में फंसे हजारों मजदूर अब जल्द ही अपने घर वापस लौट सकेंगे. प्रदेश सरकार द्वारा की गई पहल के बाद सोमवार को मेरठ के सिटी स्टेशन से श्रमिक एक्सप्रेस बिहार के अररिया जिले के रहने वाले 1600 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हो रही है. सोमवार को सुबह से ही घर वापसी की चाह लिए मजदूरों का रेला सिटी स्टेशन पर उमड़ा रहा. इस दौरान मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में अधिकारियों के पसीने छूट गए. प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि दो दिन के भीतर जिले में फंसे सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया जाएगा.

एडीएम एफ सुभाष प्रजापति ने बताया कि सोमवार की शाम चार बजे सिटी स्टेशन से श्रमिक एक्सप्रेस मजदूरों को लेकर रवाना होगी, जो मंगलवार की शाम अपने गंतव्य पर पहुंचेगी. सोमवार की शाम को ही 364 मजदूरों को लेकर एक दूसरी ट्रेन जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी. इसी के साथ मंगलवार को एक ट्रेन मोतिहारी के लिए रवाना की जाएगी.

एडीएम ने दावा किया कि मंगलवार तक सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया जाएगा. उधर, मजदूरों को वापस भेजने के लिए स्टेशन पर एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह सहित कई स्थानों की फोर्स और आरएएफ के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे रहे.

मजदूरों के पहुंचने से पहले स्टेशन को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया. प्लेटफॉर्म पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कुछ मजदूरों को तो कतार में बिठाया गया लेकिन काफी मजदूर ऐसे भी थे जो धूप में बैठे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे.

मजदूरों की मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद स्वस्थ मिलने पर ही उन्हें स्टेशन परिसर में अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. इन मजदूरों के टिकट की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क की गई है. इसी के साथ रास्ते के लिए सभी मजदूरों को खाने और पानी की व्यवस्था भी की गई है. इस दौरान जहां घर वापसी को लेकर मजदूरों में खुशी देखने को मिली. वहीं, रोजगार छिन जाने और आगे रोजी-रोटी के संकट को लेकर उनमें चिंता भी देखने को मिली.

Lockdown 4: केंद्र ने कहा- गाइडलाइन में शामिल प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते राज्य मध्य प्रदेश : ग्वालियर में भीषण अग्निकांड, पेंट की दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget