एक्सप्लोरर

फर्जीवाड़ा: बेरोजगारों को ठगने वाला करोड़पति "कमिश्नर" दिल्ली से गिरफ्तार

बेरोजगारों को जिला आयुक्त, ओएसडी और कैप्टन के पद पर स्काउट गाइड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला फर्जी कमिश्नर मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मेरठ: बेरोजगारों को जिला आयुक्त, ओएसडी और कैप्टन के पद पर स्काउट गाइड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला फर्जी कमिश्नर मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली के लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार इस फर्जी कमिश्नर की मेरठ पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. आरोपी ने फर्जी संगठन बनाकर यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और बिहार में दो हजार से ज्यादा बेरोजगारों को ठग कर करोड़ों रुपए कमाए हैं. मेरठ पुलिस ने एक बेरोजगार की शिकायत पर यह कार्रवाई की है.

मेरठ की मवाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया फर्जी कमिश्नर राज किशोर प्रसाद सिन्हा मूलरूप से बिहार के पटना का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से दो आईफोन, आधारकार्ड, पैनकार्ड, वीजा और कई एटीएम कार्ड्स के अलावा एक महंगी घड़ी और सोने, हीरे की 8 अंगूठियां बरामद की है. साइबर क्राइम सेल राजकिशोर की तलाश में कई महीने से जुटी थी. स्काउट गाइड विभाग में राजकिशोर के संगठन का कोई नामोनिशान तक नहीं मिला है.

मवाना के गांव कौल निवासी दिग्वेश ने एसएसपी को शिकायत करके बताया था कि स्काउट गाइड विभाग में फर्जी कमिश्नर बने राजकिशोर ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठग लिए है. एसएसपी ने इस मामले में मवाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे और साइबर क्राइम सेल को इस मामले की तहकीकात करने को कहा था. गिरफ्तार किए गए फर्जी कमिश्नर राजकिशोर ने स्काउट गाइड ऑर्गेनाइजेशन के नाम पर एक संस्था बनाई हुई है.

भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से जब इस संस्था के बारे में जानकारी की गई तो यह संस्था फर्जी निकली. मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एवं वर्ल्ड ब्यूरो में भी यह संस्था रजिस्टर्ड नहीं है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में राजकिशोर ने स्वीकार किया कि उसने बहुत से युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगा है. स्काउट गाइड विभाग में जिला संगठन आयुक्त, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी और कैप्टन के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने के लिए 5 से 8 लाख तक वसूले जाते थे.

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आधा दर्जन राज्यों के करीब 2000 से ज्यादा बेरोजगार राजकिशोर के गैंग के शिकार बने हैं. पैसा जमा कराने के लिए राजकिशोर ने कई राज्यों में अपने बैंक खाते भी खोल रखे हैं. ठगी का याद गोरखधंधा करीब 10 सालों से चल रहा था.

मेरठ के एएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि राजकिशोर के पास नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में कई करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां है. कई राज्यों में बैंक खातों की जानकारी हुई है. उन खातों की पुलिस जांच कर रही है.

बिहार की मगध यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाला राजकिशोर धोखाधड़ी के मामले में तीन बार जेल जा चुका है. फर्जी ऑर्गनाइजेशन के नाम पर पटना, नोएडा और दिल्ली में इस गैंग ने अपने ऑफिस भी खोल रखे हैं. ऑफिस कर्मचारी के तौर पर कई लोगों को इन ऑफिसों में नौकरी भी दी हुई है. इस गैंग के बाकी आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget