एक्सप्लोरर

मेरठ: पत्नी की हत्या के बाद खून से सना छुरा लेकर थाने पहुंचा पति, बताई ये कहानी

'लव-वीक' में एक पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. कई साल के प्रेमप्रसंग के बाद समाज से बागी होकर शादी करने वाले संजय ने अपनी पत्नी को महज शक के चलते मार डाला. संजय को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबध उसी के एक दोस्त से हो गये हैं.

मेरठ: 'लव-वीक' में एक पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. कई साल के प्रेमप्रसंग के बाद समाज से बागी होकर शादी करने वाले संजय ने अपनी पत्नी को महज शक के चलते मार डाला. संजय को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबध उसी के एक दोस्त से हो गये हैं. मीट काटने वाले छुरे से संजय ने बीवी का गला काटा और खून से सने छुरे को लेकर थाने पहुंच गया.

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में संजय जब सरेंडर करने पहुंचा तो उसके हाथ में खून से सना हुआ छुरा था. थाने में छुरा लेकर पहुंचे संजय को देखकर पुलिसवालों में हड़कंप मच गया. संजय ने थाने आने का मकसद बताते हुए पुलिसवालों से कहा कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है और वह थाने में सरेंडर करने आया है. पुलिसकर्मियों ने उसका छुरा अपने कब्जे में लिया और संजय को हिरासत में लेकर आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी.

दरअसल, माधवपुरम् में एक किराये के घर में रहने वाले संजय को शक था कि उसकी पत्नी के उसी के दोस्त के साथ अवैध संबध हैं. आरोपी संजय ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त और पत्नी को रंगेहाथ भी पकड़ा था. उसने दोस्त और पत्नी को काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों ने उसकी बात नही मानी.

उसने कहा कि उनके पास तीन बच्चे थे इसके बाद भी पत्नी अपने प्रेमी का का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थी. वह बेवफा हो गई थी. इसलिए उसे कत्ल कर डाला.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के एक कमरे मे बैड पर लाश पड़ी थी. उसकी गला काटकर हत्या की गई थी. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है.

10 साल पहले की थी लवमैरिज

करीब 10 साल पहले दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब दोनों कालेज में पढ़ते थे. दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. इसी दौरान लड़की के परिवारवालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. लड़की ने शादी का विरोध किया और फिर संजय के साथ प्रेम-विवाह कर लिया.

इस प्रेम-विवाह पर दोनों परिवारों के बीच रार हो गई. पंचायतों का दौर चला और संजय और उसकी पत्नी को अपने गृह-कस्बे को छोड़ने का फैसला सुनाया गया. दोनों ने जानी कस्बे को छोड़ दिया और मेरठ के माधवपुरम में रहने लगे. दोनों का जीवन खुशहाल चल रहा था. उनके तीन बच्चे भी हुए.

मगर उनकी जिंदगी में संजय के दोस्त की एंट्री के बाद कहानी बदल गई. प्रेमपाश में बंधी उसकी पत्नी को संजय का साथ अब अच्छा नहीं लगता था. संजय के मुताबिक उसने अपनी लव-मैरिज और परिवार को बनाये रखने की हर तरह से कोशिश की. पहले दोनों को समझाया और फिर धमकाया लेकिन वो नहीं माने. पत्नी की बेवफाई से संजय इस तरह आहत था कि उसने उसका गला काटने के बाद उसके शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा वार किये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget